Hanuman Chalisa
✕

‘अजान’ के प्रीमियर पर नहीं पहुंचे शाहरुख़-संजय

दुबई में हुआ ‘अजान’ का प्रीमियर

Written By भाषा
Published: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2011 (15:21 IST)
PR

दुबई में फिल्म ‘अजान’ के प्रीमियर पर अभिनेता शाहरुख़ ख़ान और संजय दत्त दोनों ही मौजूद नहीं थे। बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख़ ने आईफा फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म ‘अजान’ को लांच किया था वहीं संजय दत्त ने फिल्म का म्यूजिक लांच किया था। हालांकि फिल्म के प्रीमियर के मौके पर मल्लिका शेरावत और अभिनेता-निर्माता सोहेल खान मौजूद थे।

इस फिल्म से व्यवसायी से अभिनेता बने सचिन जोशी बॉलीवुड में पर्दापण कर रहे हैं और प्लेब्वॉय पत्रिका की मॉडल कैंडिस बाउचर फिल्म में उनकी नायिका बनी हैं। सचिन और कैंडिस के अलावा फिल्म में मल्लिका शेरावत, सोहेल खान और उर्वशी शर्मा जैसे कलाकारों ने काम किया है।

‘अजान’ अफगान-भारतीय मूल के एक रॉ जासूस की कहानी है जो आतंकवादियों से अपने देश को बचाने की कोशिश कर रहा है।
शाहरुख़ ख़ान और संजय भले ही यहां मौजूद ना हों लेकिन जो यहां मौजूद थे उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए सचिन को शुभकामनाएं दीं।

सोहेल ने कहा, ‘फिल्म के प्रोमो अच्छे लग रहे हैं, फिल्म का संगीत भी अच्छा है। हम फिल्म की सफलता की कामना करते हैं।’ इस फिल्म का निर्माण जेएमजे समूह ने किया है। फिल्म के निर्देशक प्रशांत चढ्ढा हैं।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक