Daily Horoscope
✕

बॉलीवुड से अनजान थी नरगिस फखरी

Written By ND
Updated: सोमवार, 14 नवंबर 2011 (14:51 IST)
ND

अमेरिका में पली-बढ़ी नरगिस फखरी मॉडलिंग करते हुए कोपनहेगन, डेनमार्क में रहती थीं। इम्तियाज अली की एक सहयोगी ने उनसे ई-मेल के जरिए संपर्क किया और कहा कि इम्तियाज उनसे अपनी फिल्म के लिए ऑडिशन करना चाहते हैं।

नरगिस और इम्तियाज अली की पहली मुलाकात प्राग में हुई। नरगिस कहती हैं कि जब मुझे 'रॉकस्टार' की कहानी सुनाई तो मैंने अपने दिमाग में इस फिल्म की एक छवि देखी। इस छवि में मैंने अपने आपको देखा। बस फिर क्या था मैंने मॉडलिंग और अपना परिवार पीछे छोड़ा और आ गई मुंबई।

नरगिस को शुरू में मुंबई रास नहीं आया। शुरू के तीन महीनों में वे हर दिन अपने कमरे में बैठ कर रोती थी। नरगिस कहती हैं जब वे मुंबई आईं और तो और अकसर लोग अखबारों में उनके बारे में कुछ ऐसा छाप देते थे जो सच नहीं था।मीडिया में ऐसी खबरों को प़ढ़कर वे बहुत दुखी होती थीं लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने समझा कि ये सब भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है।

बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म 'रॉकस्टार' से मशहूर हस्ती बन जाने वाली नरगिस फखरी इस फिल्म को करने से पहले बॉलीवुड को जानती तक नहीं थीं। थोड़ी बहुत जानकारी उन्हें शाहरुख और ऐश्वर्या के बारे में थी। नरगिस ने बताया कि जब उनके पास इस फिल्म को करने का प्रस्ताव आया था तो वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कुछ नहीं जानती थीं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत