Hanuman Chalisa
✕

बॉलीवुड में छाएँगे परदेसी

Written By ND
Updated: गुरुवार, 30 सितम्बर 2010 (11:18 IST)
ND

बॉलीवुड में बनने वाली फिल्मों का स्तर धीरे-धीरे सुधर रहा है। सुधार की गति इतनी तेज है कि बॉलीवुड के कलाकारों की पूछ-परख हॉलीवुड में बढ़ रही है और हॉलीवुड के कलाकारों को अब बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने में कोई दिक्कत नहीं होती! यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में कई हॉलीवुड कलाकार भारत की फिल्मों में अदाकारी करते नजर आ रहे हैं। यहाँ तक कि वे नाच-गाने से भी परहेज नहीं कर रहे!

दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाले देशों में भारत का नाम शामिल है। यहाँ हर साल करीब एक हजार फिल्में बनती हैं जिनमें सबसे ज्यादा संख्या हिन्दी फिल्मों की होती है। इन फिल्मों में काम तो बॉलीवुड के ही कलाकार करते रहे हैं, पर अब कई ऐसी फिल्में आ रही हैं जिनमें कई महत्वपूर्ण किरदार हॉलीवुड के कलाकार करते हैं।

राकेश रोशन की फिल्म 'काइट्स' में बारबरा मोरी ने बतौर हीरोइन काम किया और साजिद नाडियाडवाला की 'कम्बख्त इश्क' में डेनिस रिचर्ड्‌स, स्टेलॉन और रूथ जैसे नामी एक्टर थे। एंथनी डिसूजा की 'ब्लू' में अक्षय कुमार के साथ में काइली मिनॉग नजर आई थीं। लीना यादव की 'तीन पत्ती' अमिताभ के साथ अभिनेता बेन किंग्सले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

OD
इस बात से इंकार नहीं कि पहले भारत में बनी फिल्मों के प्रति लोगों का नजरिया अलग था, अब वह बदल गया है। यही कारण है कि हॉल ीव ुड कलाकारों का बॉलीवुड के प्रति आकर्षण बढ़ा है। पश्चिम के कई सुपर स्टार हिन्दी फिल्मों में रुचि दिखा रहे हैं और काम भी कर रहे हैं।

हॉलीवुड कलाकार निकोलस केज के बारे में जानकारी मिली है कि वे विधु विनोद चोपड़ा की अँगरेजी फिल्म 'ब्रोकन हॉर्सेज' में काम करने के लिए राजी हो गए हैं। इसी तरह अभिनेत्री ड्रयू बैरीमोर 'द लाइफ स्टाइल' में दिखाई देगी। फिल्म में बैरीमोर एक विदेशी महिला का किरदार अदा करेंगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत