Daily Horoscope
✕

बर्लिन दूसरा घर है : शाहरुख

Written By ND
Updated: शनिवार, 26 मार्च 2011 (15:32 IST)
WD

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फिल्म डॉन-2 की अधिकतर शूटिंग बर्लिन में होने से बॉलीवुड के बर्लिन से लगाव होने की बात सामने आई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा स्थित एक पाँच सितारा होटल विजिट बर्लिन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बुर्कहर्ड किकर ने कहा कि शाहरुख खान फिल्म की शूटिंग के दौरान कई दिन बर्लिन में रहे और एक प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने ने कहा था बर्लिन हमारा दूसरा घर है।

ज्ञात हो कि शाहरुख वर्ष 2007 में बर्लिन में छुट्टियाँ मनाने गए थे। तभी उन्हें यह स्थान बहुत पसंद आया और उन्होंने वहीं बैठे-बैठे यह तय कर लिया कि फिल्म डॉन- 2 की शूटिंग यहीं की जाएगी और बर्लिन के खूबसूरत स्थलों को परदे पर उतारा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फिल्म डॉन-2 में बर्लिन ने भी एक अहम भूमिका निभाई है। यहाँ के कई मनोरम दृश्य फिल्म में शूट किए गए हैं, जिसमें बर्लिन की प्राकृतिक छटाओं के मनोरम दृश्य और ऐतिहासिक स्थलों को परदे पर दिखाया गया है। पिछले वर्ष बर्लिन में भारतीय सैलानियों में 42.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि सैलानियों के लिए बर्लिन हमेशा एक पसंदीदा जगह रही है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा