Daily Horoscope
✕

किंग खान हुए गागा के फैन

Written By ND
Updated: मंगलवार, 1 नवंबर 2011 (15:49 IST)
PR

पॉप मलिका लेडी गागा किंग खान को बहुत प्यारी लगती हैं। शाहरुख ने भारत पहुंची गागा से एक विशेष मुलाकात के बाद यह बात कही। शाहरुख ने फॉर्मूला-1 रेस के बाद रविवार रात आयोजित पार्टी में संवाददाताओं से कहा कि हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही।

वह बहुत प्यारी हैं। मैं कुछ घंटों तक उनके साथ बैठा और हमने बहुत सी बातें कीं। वह बहुत गहराई से सोचती हैं और बहुत प्यारी हैं। शाहरुख हाल ही में प्रदर्शित अपनी फिल्म 'रा.वन' के एक गीत के लिए गागा के साथ काम करना चाहते थे लेकिन समय के अभाव के चलते यह संभव न हो सका।

वैसे शाहरुख को यूटीवी बिंदास के एक विशेष शो में गागा से बातचीत करने का अवसर मिला था। शाहरुख कहते हैं कि वह गागा के प्रशंसक बन गए हैं और इसके लिए वह अपनी 11 वर्षीया बेटी सुहाना को धन्यवाद देते हैं।

उन्होंने कहा कि मेरी बेटी गागा की बहुत बड़ी प्रशंसक है। वह उनका संगीत सुनती है और उसी ने मुझे गागा के संगीत से परिचित कराया और अब मैं भी उनका एक प्रशंसक बन गया हूं। गागा ने मेरी बेटी को एक धूप का चश्मा भी उपहार में दिया। (एजेंसी)
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत