dharma sangrah
✕

इसराइल पहुँचे खेर और पालेकर

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 8 दिसंबर 2009 (14:59 IST)
IFM
‘द टाइम एलिवेटर येरूशलम’ और ‘इंडिया इन मोशन’ फिल्मों की स्क्रीनिंग को देखने पहुँचे भारतीय फिल्म के प्रशंसकों का उत्साह उस वक्त दोगुना हो गया जब उन्होंने अपने सामने दिग्गज फिल्म कलाकार अनुपम खेर और अमोल पालेकर को पाया। स्क्रीनिंग में इसराइल के फिल्म स्टार हाइम तोपोल भी मौजूद थे।

‘द टाइम एलिवेटर येरूशलम’ और ‘इंडिया इन मोशन’ इस बात में अनोखी हैं कि ये 3डी नही बल्कि 6डी फिल्में हैं। इन फिल्मों को देखते वक्त दर्शक चल रहे दृश्य का सजीव अनुभव कर सकेंगे। यानी उन्हें हाथी पर चलने, लंबी गुफा में होने, अपने चेहरे पर हवा का झोंका और पानी की बूँदों का एहसास होगा। ये दोनों फिल्में एडलैब्स और सिनेमा पार्क लिमिटेड कंपनी के दिमाग की उपज हैं।

फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले खेर ने दर्शकों से कहा, ‘‘तोपोल से मिलना सम्मान है। उनकी फिल्म ‘फिडलर ऑन द रूफ’ अभिनय के छात्रों के लिए टेक्स्ट बुक जैसी है। मैं उनसे मिलना चाहता था, इसलिए मैं यहाँ हूँ।’’

इस मौके पर इसराइल में भारत के राजदूत नवतेज सरना ने भारत-इसराइल संबंधों की प्रशंसा की और कहा कि 35,000 से ज्यादा इसराइली हर साल भारत जाते हैं। (भाष ा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया