Daily Horoscope
✕

इटली फिल्म समारोह में ‘आखिरी मुनादी’

Written By WD
Updated: रविवार, 16 नवंबर 2008 (11:39 IST)
PR
15 मिनट की लघु फिल्म ‘आखिरी मुनाद ी ’ का चयन रिवर टू रिवर इटली फिल्म समारोह में किया गया है। इटली में यह समारोह 5 से 11 दिसम्बर 2008 तक चलेगा।

‘आखिरी मुना द ’ को अहसान बख्श ने लिखा और निर्देशित किया है। एन.एस.डी. के भूतपूर्व छात्र रह चुके अहसान एक अभिनेता भी हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक ‘अम्बर धार ा ’ भी उन्होंने लिखा था।

इस लघु फिल्म की कहानी पूरणसिंह नामक संदेश वाहक की है, जो अपने नगाड़े और आवाज की बदौलत शहरवासियों के बीच घोषणाएँ सुनाता है। शहरवासियों को पूरणसिंह पर बेहद भरोसा है और वे उसकी सारी बातें सच मानते हैं।

PR
म्यूनिसिपल का चेयरमैन पूरणसिंह का दुरुपयोग करता है। अपनी आखिरी घोषणा में पूरणसिंह शहर के लोगों के बीच उसकी असलियत खोल देता है। इसके बाद वह चेयरमैन पूरे शहर में कहीं नहीं दिखाई देता है।

पूरणसिंह का किरदार आलोक कुमार ने निभाया है, जबकि सुरेश शर्मा, रीता देवी, डी.एन. भट्ट के सहयोगी कलाकार हैं। भारत के उत्तरांचल के अल्मोड़ा और हल्दवानी में इसे फिल्माया गया है। हिमालय की संस्कृति और परंपरा इस फिल्म का यूएसपी है।

बॉलीवुड के कुणाल कोहली, इंद्रकुमार, आर. बाल्की इस समारोह में ज्यूरी हैं।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा