Hanuman Chalisa
✕

कान फिल्म फेस्टिवल : अभिनेता टॉम हार्डी नहीं बच सके 'सेल्फी' से

Written By WD
Updated: बुधवार, 20 मई 2015 (12:41 IST)
कान से प्रज्ञा मिश्रा  
 
कान फिल्म फेस्टिवल की बात हो और रेड कारपेट की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है? … कई लोग सिर्फ एक ही मकसद से कान का सफर तय करते हैं कि उस मशहूर रेड कारपेट पर चलने को मिलेगा और अब ऐसा मौका हाथ लगा है तो कोई फोटो न खींचे ऐसा कैसे हो सकता है? 


 


लेकिन इस साल फेस्टिवल डायरेक्टर थिएरी फ़्रेमाउ ने रेड कारपेट पर लोगों को सेल्फ़ी खींचने से मना कर दिया है वजह यह है कि इस फोटो के चक्कर में लोगों को रेड कारपेट का सफर पूरा करने में बहुत ज्यादा समय लगता है और उसकी वजह से फिल्म में देरी होने लगी है। और कान समय पर फिल्म शुरू करने के मामले में बहुत पाबन्द है बस यही वजह है कि अब रेड कारपेट पर सिर्फ ऑफिशियल फोटोग्राफर ही फोटो खींचेंगे। 
 
लेकिन क्या ऐसा मुमकिन है कि सितारे अपने फैंस को एक फोटो के लिए ना बोल दें ??  बिलकुल नहीं और यही वजह रही कि फिल्म मैड मैक्स के कलाकार टॉम हार्डी एक सेल्फ़ी से मना नहीं कर पाए  … देख रहे हैं थिएरी फ़्रेमाउ ?? आने वाले दिनों में देखना यह है कि ऐसे और कितने सेल्फ़ी खींचे जाते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत