Bhai Dooj
✕

अभिषेक बच्चन ने कीथ वाज के लिए किया चुनाव प्रचार

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 20 अप्रैल 2015 (15:55 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ब्रिटेन के लीसेस्टर पहुंचे और भारतीय मूल के सांसद कीथ वाज के चुनाव प्रचार अभियान में उनका समर्थन किया। वाज को आगामी चुनावों में स्थानीय लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में आधिकारिक रूप से नामित किया गया है।


 
बच्चन ने वाज और जनता के बीच सवाल-जवाब कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीपल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में लीसेस्टर के 350 से अधिक निवासी मौजूद थे।
 
बच्चन से उनके जीवन, करियर और बॉलीवुड कलाकारों की फुटबाल टीम की उनकी कप्तानी के बारे में सवाल किए गए। उन्हें लीसेस्टर सिटी की फुटबाल शर्ट भेंट की गई।
 
वाज और बच्चन इसके बाद बेलग्रेव रोड और उपिंघम रोड पहुंचे तथा हजारों प्रशंसकों से मिले। भीड़ अभिषेक को देखकर मंत्रमुग्ध हो उठी।
 
इस अवसर पर बच्चन ने कहा, ‘मैं यहां कीथ के लिए आया हूं। वह लीसेस्टर के लिए कड़ा परिश्रम करते हैं और मुझे आज यहां उनकी मदद करने के लिए उपस्थित होकर खुशी हो रही है। मैं जानता हूं कि वह ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए एक सच्चे नेता हैं जो भारतीय मूल के लोगों के लिए महान कार्य करते हैं।’
 
सबसे ज्यादा समय तक ब्रिटिश-एशियाई सांसद रहे 58 वर्षीय वाज ने कहा, ‘आज बॉलीवुड के महान कलाकारों में से एक का लीसेस्टर में होना हमारे लिए सम्मान की बात है। हमारा शहर खुशी से सराबोर है और अभिषेक को देखने आए हजारों प्रशंसक रोमांचित हैं।’ 
वाज ने कहा, ‘अभिषेक अद्भुत हैं और लोग उनसे प्यार करते हैं। वह एक घनिष्ठ मित्र हैं और लीसेस्टर आने के लिए उनका समय निकालना सचमुच खास है। बेलग्रेव रोड और उपिंघम रोड पहुंचे हजारों लोग अभिभूत हैं। अभिषेक से मेरा सिर्फ यही आग्रह है कि वह लीसेस्टर पूर्व से संसद सदस्य के लिए खड़े न हों, नहीं तो मुझे कोई मौका नहीं मिलेगा।’ 
 
 
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'