kundali milan
✕

सात समंदर पार हैं साज के दीवाने

- महेश पाण्डे

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 9 जुलाई 2010 (15:13 IST)
उत्तराखंड के गंगा तीरे ऋषिकेश में सात समंदर पार से पश्चिमी संगीत प्रेमी न केवल गंगा से प्रेरणा पाने आते हैं वरन इस शहर में वे एक साज लेने भी पहुँचते हैं। यह साज है आस्ट्रेलियन डिजरीडू व अफ्रीकन जैंबी। इन दोनों साजों की प्राकृतिक आवाज इतनी जादू भरी होती है कि एक बार इन साजों को ले जाने वाला व्यक्ति कुछ साल बाद पुनः लेने आता है। ऐसे कई मामले हैं जब एक साज ले गया व्यक्ति दुबारा दर्जनों साजों का ऑर्डर लेकर लौटा है।

SUNDAY MAGAZINE
ऋषिकेश के एक गुमनाम से मुहल्ले में बाँस का झोपड़ा बनाकर रहने वाला मुकेश धीमान व उसका बेटा विदेशी साज बनाने में मशगूल रहते हैं। वे दिन भर विदेशी मेहमानों से घिरे लकडी के गिल्टों व बाँस के डंडों की काट-छाँट करते दिखते हैं। इन्हीं गिल्टों व बाँस के डंडों से वे एक ऐसा साज तैयार करते हैं जिसके दीवाने सात समंदर पार के हैं।

आस्ट्रेलियाई डिजरीडू का निर्माण मुकेश धीमान दीमक के खाए लकड़ी के गिल्टों एवं बाँस के डंडों से करते हैं। जबकि अफ्रीकन जैंबी के लिए वे सागौन के लट्ठे चुनते हैं। मुकेश धीमान अनपढ़ हैं लेकिन संगीत के क्षेत्र में उनकी अपनी पहचान है। संगीत के कई शिक्षकों को वे आज भी शिक्षित कर रहे हैं।

मुकेश ने बताया कि वे बीस वर्ष पूर्व एक विदेशी संगीत प्रेमी आस्ट्रेलियाई व्यक्ति ऑलिस्टर वूलर के संपर्क में आए। उन्होंने मुकेश धीमान को यह साज बनाने की प्रेरणा दी। अफ्रीकन जैंबी व कालंबी जैसे साज तैयार करने में दिनभर व्यस्त रहते हैं। उनके साथ उनका बेटा भी इस काम में व्यस्त रहता है। मुकेश अनुसार आस्ट्रेलियन डिजरीडू ऐसा साज है जो कि शरीर के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। इससे पूरे शरीर को लाभकारी व्यायाम मिलता है। खुले आसमान तले इस साज निर्माता की कार्यशाला में कई अंग्रेज संगीत प्रेमी आरी, छेनी हाथ में लिए हुए लकड़ी के गिल्टों की कटाई-छटाई में मशगूल मिलते हैं।

इटली के संगीत शिक्षक स्टीफानो चार साल पूर्व जब यहाँ से एक डिजरीडू ले गए तो उसको बजाकर उनको जो स्फूर्ति मिली उससे उन्हें चार साल बाद फिर छह साजों की आवश्यकता महसूस हुई और वे लौटकर ऋषिकेश आए। अब वे इन साजों के निर्माण में स्वयं शामिल होकर इनको बनाकर अपने साथ ले जाना चाहते हैं। स्टीफानो का कहना है कि यह एक अद्भुत साज है। इसका स्वास्थ्य के लिए भी अहम रोल है। इसी तरह कनाडा के एक बार मालिक फ्रेंक ने भी इस साज के कारीगर को बाँस से बने 62 डिजरीडू का ऑर्डर दिया है।

फ्रेंक का कहना है कि यह साज निर्माता का साज तो अव्वल दर्जे का है ही उसकी लाइफ स्टाइल भी गंगा के समान निष्कपट है। इसलिए इस व्यक्ति की शागिर्दी करने की तमन्ना उनको थी। इस कारीगर के साज की विदेशी संगीत जगत में बेहद माँग है लेकिन अपनी कला को यह साज निर्माता कोई धंधा न बनाकर एक तपस्या बनाना चाहता है जो संगीत व उसके जानकारों को समर्पित है।

वह कहते हैं कि मेरे सामान का कोई विज्ञापन नहीं है। मेरी कार्यशाला का शहर में कोई बोर्ड तक नहीं है। इसके बावजूद साल भर मेरे पास साज बनाने के ऑर्डर रहते हैं। मैं और मेरा बेटा किसी को दिनभर फुर्सत नहीं रहती। मेरे लिए यही काफी है। इससे मुझे मेरे जरूरत भर पैसा मिल जाता है। तमाम देशों से आए लोगों के साथ मुलाकात करने का मौका भी।

बाँस से डिजरीडू तैयार करने को मुकेश धीमान बाँस को दो बराबर भागों में आरी से चीरते हैं इसके बाद इनकी रेगमाल से सफाई करके इन दो भागों को फेवीकोल से चिपकाकर इनको आवाज के लिए उपयुक्त बनाकर इसके माउथ पीस को मोम से सॉफ्ट बनाकर इसको होंठों से प्रयोग में लाने लायक बनाते हैं। ऐसे ही लकड़ी के लट्ठों के बीच सुराग कर उनको लंबाई में चीरकर फिर उन्हें भी फेवीकोल से चिपकाकर साज का रूप दिया जाता है। अफ्रीकन ड्रम के लिए लकड़ी के गिल्टे को बीच से खोखला कर उसमें पूड़ा चढ़ाया जाता है। इन साजों को लेने इटली, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी व अमेरिका समेत पुर्तगाली, इस्राइली संगीत प्रेमी भी यहाँ पहुँचते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ