वेनिस के पर्यटक वापसी की ओर
|
हालाँकि प्रशासन की मुस्तैदी से इस बाढ़ में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पिछले 22 वर्षों में यह अब तक की सबसे भीषण बारिश है। यहाँ जलस्तर सामान्य से लगभग 5 फुट ऊपर हो गया है। पूरा शहर पानी में डूबा दिखाई देने लगा है। समुद्र का जलस्तर बढ़ने से शहर में चलने वाली नावें और जल टैक्सी सेवाएँ भी फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।
पहली बार हो रही ऐसी बारिश ने वेनिस के पर्यटन उद्योग को भारी क्षति पहुँचाई है क्योंकि हर वर्ष साल के अंत में यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
मशहूर पर्यटन स्थल सेंट मार्क्स स्क्वॉयर पानी से भर गया, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना प़ड़ रहा है। इसके साथ ही खुले स्थानों पर बने रेस्त्राँओं में मेहमानों के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सी-टेबल पानी में डूब गए हैं। होटलों में पानी भरने से यहाँ ठहरे पर्यटक वापसी का रुख कर रहे हैं।

