kalsarpa dosh calculator
✕

विदेश में पढ़ाकर नौकरियाँ दिलाई

विदेश में पढ़े 22 छात्र

Written By ND
Published: बुधवार, 19 मई 2010 (10:13 IST)
मध्यप्रदेश सरकार ने अनुसूचित वर्ग के 22 छात्रों को सरकारी खर्चे पर विदेश में पढ़ाकर उन्हें अच्छी नौकरियाँ भी दिलाई हैं। आदिम जाति कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह ने अफसरों को निर्देश दिये हैं कि वे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए और भी प्रोत्साहित करें। इस योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 10 अभ्यर्थियों को विदेश में पढ़ाने के लिए चुना जाता है।
ND

अब तक अनुसूचित जाति वर्ग के 22 अभ्यर्थियों को रूस, अमेरिका, इंग्लैंड, स्विट्जरलैण्ड, पोलेण्ड एवं चीन आदि देशों में भेजा गया है। वर्ष 2008-09 में इस योजना के अंतर्गत एक करोड़ 10 लाख और 09-10 में एक करोड़ 9 लाख रुपए का प्रावधान किया गया था। विभाग इस वर्ष भी विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति की कवायद में जुड़ा है।

अनुसूचित जाति के जिन छात्रों को विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति का लाभ दिया गया उनमें निलेश मेश्राम बालाघाट को रशिया में, श्री गौरव बलराम सोनगरा को अमेरिका में, कुमारी भावना लहोरिया इन्दौर को आस्ट्रेलिया, डॉ. जी.बी. रामटेके इन्दौर को स्विट्जरलैण्ड, रवि आबुआ धार को पोलेण्ड, कुमारी दीप्ति कार्तिकेय जबलपुर को उधा अध्ययन के लिए आस्ट्रेलिया और कमलेश कुमार अहिरवार गोविंदपुरा भोपाल को इंग्लैण्ड उधा अध्ययन के लिए भेजा गया।

राजू कुमार कोरिया ग्वालियर को स्विट्जरलैण्ड, कुमारी इंदु सिंह अपोरिया इंदौर को अमेरिका, जूही मालवीय भोपाल को इंग्लैण्ड, कुमारी कविता सूर्यवंशी भोपाल को रशिया, अरविन्द लोखण्डे बैतूल को इंग्लैण्ड, मयूर बेलवंशी छिंदवाड़ा को चीन, हर्षवर्धन साधव भोपाल को इंग्लैण्ड, गणपत सिंह अर्गल ग्वालियर को इंग्लैण्ड, डॉ अनीता तिलवारी टिमरनी को मलेशिया, सुधीर सिंह खांगर दतिया को अमेरिका, कुमारी कनिका ब्राम्हे बालाघाट को चीन, कमलेश कुमार मालवीय भोपाल को मलेशिया, प्रीति चौहान भोपाल को इंग्लैण्ड, कुमारी तरणी शिन्दे बालाघाट को चीन और अभिनय आनंद टीकमगढ़ को इंग्लैण्ड भेजा गया है।

इन विद्यार्थियों को मेडिकल, बिजनेंस मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग आदि विषयों में अध्ययन के लिए आर्थिक मदद मंजूर की गई है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें