Daily Horoscope
✕

लंदन में 'जहाने खुसरो' का आयोजन

Written By WD
Updated: गुरुवार, 3 मार्च 2011 (10:37 IST)
ND

सूफी कवि अमीर खुसरो की याद में 'जहाने खुसरो' कार्यक्रम मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम पहली बार भारत के बाहर लंदन में 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और कवि मुजफ्फर अली की संकल्पना के आधार पर वर्ष 2011 से हुई थी। इस वर्ष राजधानी दिल्ली में यह कार्यक्रम 11 से 13 मार्च तक हुमायूँ के मकबरे में स्थित 'अरब की सराय' में आयोजित किया जाएगा।

14 वीं शताब्दी के प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पूरे विश्व से प्रसिद्ध गायक और संगीतकार इसमें शामिल होते हैं। मुजफ्फर अली ने कहा कि मैं सूफी संतों के लिए कुछ करना चाहता हूँ। साथ ही सूफी संगीत के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों की कला को पूरे देश और दुनिया में फैलाना चाहता हूँ। हमारा यह कार्यक्रम प्रसिद्ध सूफी कवि खुसरो के लिए हमारी श्रद्धांजलि है।

लंदन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केवल भारतीय कलाकार ही प्रस्तुति देंगे। रूमी फाउंडेशन इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के सहयोग से कर रही है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति