dharma sangrah
✕

रूसी कला में भारतीय संस्कृति

Written By ND
Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2009 (14:38 IST)
ND

रशियन सेंटर ऑफ साइंस एंड कल्चर और इंटरनेशनल रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट ने मिलकर रोरिक हेरिटेज ऑफ इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया। रशियन सेंटर ऑफ साइंस एंड कल्चर में आयोजित इस कार्यक्रम में मशहूर रूसी चित्रकार निकोलाई रोरिक और उनके बेटे स्वात्स्लाब रोरिक की कृतियों और जीवन के बारे में चर्चा की गई। रशियन सेंटर की संस्कृति व सूचना प्रभाग की उपनिदेशक मारिया पावलोवा ने स्वागत भाषण में कहा कि रशियन सेंटर के दी रोरिक म्यूजियम का उद्घाटन वर्ष 2004 में लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने किया था।

अंतराष्ट्रीय भारतीय संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष प्रो. लोकेश चंद्र ने निकोलाई रोरिक से पहली मुलाकात के क्षणों को याद करते हुए कहा कि रूस ऋषियों की भूमि से आए निकोलाई रोरिक ने हिमालय को भारतीय संस्कृति का मुख्य हिस्सा बना दिया। रूसी भारतीय संस्कृति का सुनहरा इतिहास रहा है। दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंध का भविष्य भी सुनहरा होना चाहिए।

ND
एमिटी स्कूल ऑफ आर्ट्स की डॉ. निर्मला शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि निकोलाई रोरिक और स्वात्स्लाव रोरिकने हिमालय को भारतीय संस्कृति और अध्यात्मिक विरासत का प्रतीक बना दिया। चित्रकार निकोलाई रोरिक के चित्रों में छाया, समय, रंग और आसमान का अद्भुत संयोजन है।

रशियन सेंटर के दी रोरिक म्यूजियम में पिता-पुत्र यानी निकालाई रोरिक और स्वात्स्लाव रोरिक की कृतियों को प्रदर्शित किया गया था। न्यूयॉर्क, मास्को, केरल, बेंगलुरू, कुल्लु, दिल्ली शहरों से जुड़ी रोरिक परिवार की यादों को संग्रहालय में तस्वीरों के माध्यम से संजोया गया है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ