kundali milan
✕

महिला एक्जीक्यूटिव के खिलाफ आरोप तय

Written By भाषा
Updated: गुरुवार, 21 जनवरी 2010 (16:49 IST)
ND
भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला के खिलाफ आज विंसकोसिन में अमेरिकी अदालत ने अपनी कंपनी के साथ तीन करोड़ 10 लाख डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में आरोप निर्धारित किए। अमेरिका के अटार्नी जेम्स सांतेले ने घोषणा की कि मिलवावुके की अदालत में ज्यूरी ने सुजाता सचदेवा (46) पर धोखाधड़ी के आरोप तय किए गए।

सचदेवा कॉस कॉरपोरेशन की पूर्व वित्त उपाध्यक्ष, सचिव और मुख्य लेखापाल अधिकारी हैं। यह कंपनी मिलवावुके विसकोंसिन में स्थित है। कॉस स्टीरियो हेडफोन, स्पीकर और संबंधित उत्पादों का निर्माण करती है।

सांतेले ने एक बयान में कहा, ‘इस जिले में यह अब तक का सबसे बड़ा मामला है और इस कार्यालय एवं एफबीआई जाँच तथा सफेदपोश अपराधों पर अभियोग चलाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’ सचदेवा को अगर सजा सुनाई जाती है तो उन्हें 120 वर्ष कैद और 15 लाख डॉलर का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा जाँच में पाई गई सामग्री को जब्त कर उनका प्रत्यर्पण भी किया जा सकता है।

उन पर आरोप है कि कॉस कंपनी में सचदेवा ने अपने पद का दुरूपयोग कर धोखाधड़ी से तीन करोड़ 10 लाख डॉलर से ज्यादा की राशि हड़प ली जिसका उपयोग उन्होंने निजी सामान खरीद और व्यक्तिगत खर्चों पर किया। ( भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा