manglik dosh calculator
✕

भारतीयों पर हमले की सातवीं घटना

Written By ND
Updated: शनिवार, 23 जनवरी 2010 (10:51 IST)
ND
ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। 24 घंटों के दौरान दो और भारतीयों पर हमले हुए हैं। एक पखवाड़े में भारतीयों पर हमले की यह 7वीं घटना है। एक दिन पूर्व ही ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रूड ने हमलों पर अफसोस जताते हुए कहा था कि इन्हें व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखना चाहिए।

गुरुवार रात ब्रिस्बेन में कुछ लोगों ने 25 वर्षीय एक भारतीय युवक के सिर पर वार किया और उसके पैसे लूटकर भाग गए। एक अन्य घटना में तड़के एक भारतीय टैक्सी चालक पर सवारियों ने बहस के बाद हमला कर दिया। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय इन हमलों के पीछे नस्ली कारण बता रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई सरकार इससे लगातार इंकार करती रही है। क्विंसलैंड की मुख्यमंत्री ऐना ब्लिग ने कहा कि इन हमलों की जाँच के लिए आवश्यक पुलिस संसाधन मुहैया कराए जाएँगे, क्योंकि ऐसे लोग किसी पर भी हमला कर सकते हैं। भारत ने इसी सप्ताह आगाह किया था कि इन घटनाओं से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर बुरा असर पड़ सकता है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा