dharma sangrah
✕

भारतीय सिख व्यापारी की हत्या

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 22 फ़रवरी 2010 (11:39 IST)
ND

ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यापारी की कुछ किशोरों ने हत्या कर दी। उल्लेखनीय है कि आरोपी किशोर भारतीय मूल के गुरमेलसिंह (63) को लूटने का प्रयास कर रहे थे। विरोध किए जाने पर किशोरों ने व्यापारी पर हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। सिंह को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ कल रात उनकी मौत हो गई। पुलिस इस घटना को हत्या मान रही है।

इस मामले की जाँच के प्रमुख डेविड परवीन ने कहा लंबे समय से यहाँ रह रहे सिंह मशहूर स्थानीय व्यापारी थे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को इस बारे में कोई भी जानकारी हो तो वह हमसे संपर्क करे।

हडर्सफील्ड के यॉर्कशायर में हुई इस घटना के वक्त सिंह की दुकान के सामने से गुजर रहे लोगों ने उनका बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन युवकों के आतंक के कारण वे वहाँ से हट गए। शुक्रवार को हुई इस घटना के सभी आरोपियों को किशोर उम्र का बताया जा रहा है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें