Daily Horoscope
✕

भारतीय युवती ने आत्मदाह किया

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 4 सितम्बर 2010 (12:24 IST)
ND

ब्रिटेन के लिसेस्टर में अपनी शादी टूटने की शर्मिन्दगी से बचने के लिए एक भारतीय युवती ने आत्मदाह कर लिया।

मामले की न्यायिक जाँच के दौरान बताया गया कि 24 साल की हरसिमरत कौर बैंस 30 वर्षीय दलविन्दर बैंस से शादी करने के लिए वर्ष 2007 में ब्रिटेन आई थी लेकिन तुरंत बाद ही उसके घरेलू हिंसा की शिकार होने की शिकायते आने लगी। दलविन्दर से उसका विवाह उसके माता-पिता ने तय किया था।

कई महीनों तक उत्पीड़न सहने के बाद हरसिमरत ने लिसेस्टर स्थित अपने ससुराल के शयन कक्ष में खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली।

दो पन्नों के आत्महत्या पूर्व नोट में उसने लिखा है, ‘अपनी माँ के सम्मान की खातिर मैं आत्मदाह कर रही हूँ।’ बुधवार को लिसेस्टर टाउन हाल में पूछताछ के बाद कोरोनर डोनाल्ड कट्स वूड ने अपना फैसला रिकार्ड किया। अपना फैसला रिकार्ड करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि पीड़िता ने खुद को आग लगाई। उसके और उसके पति तथा दोनों के परिवारों के बीच विवाद साफ पता चलता है। मैं मानता हूँ कि उसने खुद अपनी जिंदगी खत्म की।’

डेली मेल के अनुसार, अदालत में बहस के दौरान सामने आया कि 2007 के शुरूआत में कैसे शादी के तुरंत बाद से ही दोनों के संबंध तनावपूर्ण होने शुरू हो गए थे। हरसिमरत ने अपने रिश्तेदारों को बताया कि उसका पति उसे पीटता है लेकिन वह अपने परिवार के सम्मान की खातिर अपनी शादी को बचाने की कोशिश करती रहेगी।

दलविन्दर ने उसे घर से निकाल दिया और वह बर्मिंघम में अपनी बहन परमजीत कौर के घर रहने चली गई लेकिन कुछ ही सप्ताह बाद 17 अप्रैल 2008 को वापस पति के पास लौट आई। उसे यह पाकर बड़ी निराशा हुई कि दलविन्दर ने उसकी तरफ देखा भी नहीं और न ही बात की।

इसके चार दिन बाद हरसिमरत ने अपने शयन कक्ष में खुद को आग लगा ली। अग्निशमन कर्मी मार्क ड्रिंकवाटर ने आग तो बुझा दी लेकिन कई सप्ताह जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद हरसिमरत ने बर्मिंघम के सेली ओक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अदालत में दलविन्दर ने दोनों के संबंधों में तनाव की बात तो स्वीकार की लेकिन अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोपों से इनकार किया। हालाँकि उसने यह स्वीकार किया कि एक बार जब हरसिमरत ने उसे लात मारी तो उसने उसे धक्का दिया था। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें