Daily Horoscope
✕

भारतीय मूल के प्रत्याशी पर आरोप

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 4 सितम्बर 2010 (12:21 IST)
ND

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के नवंबर में होने वाले चुनावों में भारतीय मूल के प्रत्याशी मनन त्रिवेदी पर उनके प्रतिद्वंद्वी ने नस्ली कार्ड खेलने का आरोप लगाया है।

मनन के प्रतिद्वंद्वी एवं मौजूदा रिपब्लिकन सांसद जिम गेर्लाच के प्रवक्ता मार्क कैम्बेल ने समाचार पत्र ‘द हिल’ से कहा, ‘वर्तमान समय में मनन ही एकमात्र ऐसे प्रत्याशी हैं जो नस्ली कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों से समुदाय के नाम पर अपने चुनाव के लिए धन एकत्रित कर रहे हैं।’

यहाँ प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार जिम अपने चुनाव क्षेत्र पेनसिलवानिया के छठे जिले में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी मनन से कठिन चुनौती का सामना कर रहे हैं। इसके साथ ही डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय कमेटी के अध्यक्ष टिम केन भी मनन के लिए धन एकत्रित करने के लिए फिलाडेल्फिया के दौरे पर हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में सभी अन्य जातीय समुदायों की तुलना में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले भारतीय समुदाय के लोग इस वर्ष अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ रहे भारतीय मूल के छह प्रत्याशियों को दिल खोलकर दान दे रहे हैं।

भारतीय अमेरिकी नेतृत्व के अध्यक्ष कैथी कुलकर्णी ने कहा, ‘मनन का अभियान मुख्य रूप से इस अर्थव्यवस्था में संघर्ष कर रहे पेनसिलवानिया के लोगों पर केंद्रित है। वहीं जिम इस मंदी के लिए जिम्मेदार अपनी नीतियों से मतदाताओं का ध्यान दूसरी ओर लगाने के लिए ये नस्लीय आरोप लगा रहे हैं।’ (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति