dharma sangrah
✕

भारतीय खजांची की हत्या

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 20 मार्च 2010 (12:20 IST)
ND
अमेरिका के कन्सास शहर में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक स्टोर में खजांची का काम करने वाले भारतीय मूल के गुरप्रीत सिंह को गोली मार दी। गुरप्रीत को अस्पताल ले जाया गया जहाँ ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई।

कन्सास सिटी स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा खतरनाक घटनाक्रम निगरानी कैमरे में रिकार्ड हो गया है। भारत में जन्में गुरप्रीत का स्टोर में यह अंतिम दिन था। उन्हें एक अस्पताल में पूर्णकालिक नौकरी मिल गई थी। बंदूकधारियों के कहने पर गुरप्रीत ने स्टोर में दिनभर जमा हुआ धन एक बैग में भर दिया। लेकिन फिर भी बंदूकधारियों ने गुरप्रीत को गोली मार दी।

गुरप्रीत के परिवार में पत्नी और दो छोटे छोटे बच्चे हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि 7-11 नाम के इस स्टोर पर पिछले 12 महीनों के दौरान सात बार हमला हो चुका है। गुरप्रीत द्वारा धन देने के बावजूद भी बंदूकधारियों ने उनकी हत्या कर दी यह सोचने का विषय बन गया है। पुलिस टोपी पहने हुए दो संदिग्धों की तलाश कर रही है, जिन्होंने गुरप्रीत को गोली मारी थी। (भाष ा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया