1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि
Written By भाषा

भारतीय खजांची की हत्या

अमेरिका
ND
अमेरिका के कन्सास शहर में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक स्टोर में खजांची का काम करने वाले भारतीय मूल के गुरप्रीत सिंह को गोली मार दी। गुरप्रीत को अस्पताल ले जाया गया जहाँ ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई।

कन्सास सिटी स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा खतरनाक घटनाक्रम निगरानी कैमरे में रिकार्ड हो गया है। भारत में जन्में गुरप्रीत का स्टोर में यह अंतिम दिन था। उन्हें एक अस्पताल में पूर्णकालिक नौकरी मिल गई थी। बंदूकधारियों के कहने पर गुरप्रीत ने स्टोर में दिनभर जमा हुआ धन एक बैग में भर दिया। लेकिन फिर भी बंदूकधारियों ने गुरप्रीत को गोली मार दी।

गुरप्रीत के परिवार में पत्नी और दो छोटे छोटे बच्चे हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि 7-11 नाम के इस स्टोर पर पिछले 12 महीनों के दौरान सात बार हमला हो चुका है। गुरप्रीत द्वारा धन देने के बावजूद भी बंदूकधारियों ने उनकी हत्या कर दी यह सोचने का विषय बन गया है। पुलिस टोपी पहने हुए दो संदिग्धों की तलाश कर रही है, जिन्होंने गुरप्रीत को गोली मारी थी। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें