dharma sangrah
✕

पाँचवाँ भारतीय बना हमले का निशाना

Written By ND
Updated: गुरुवार, 21 जनवरी 2010 (15:45 IST)
ND
भारतीयों पर लगातार हो रहे ऑस्ट्रेलिया में हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक और भारतीय टैक्सी ड्राइवर पर उसकी टैक्सी में सवार एक महिला और पुरुष यात्री ने हमला कर दिया। उसके चेहरे पर काफी चोट आई। पिछले एक सप्ताह में भारतीय पर यह पाँचवाँ हमला है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व जनरल ने कहा है कि ये हमले नस्लीय ही हैं।

ताजा हमले में पुलिस ने उस महिला-पुरुष की काल्पनिक तस्वीर जारी की है, जिन्होंने उस टैक्सी ड्राइवर पर हमला किया था। यह घटना शनिवार की है। मगर अस्पताल में भर्ती 25 वर्षीय भारतीय ड्राइवर मंगलवार रात बयान दे पाया। इसके बाद पुलिस को पूरा घटनाक्रम मालूम हुआ।

उसने पुलिस को बताया कि सुमेरहिल होटल के नजदीक लगभग पाँच लोगों के समूह ने मुझे रोका और टैक्सी में बैठने के लिए कहा। मैंने उन सभी को बैठाने से इंकार कर दिया क्योंकि क्षमता से अधिक सवारी बैठाना वहाँ के कानून के अनुरूप नहीं है। फिर उन्होंने दो लोगों को ही बैठाने पर जोर दिया और एक महिला और एक पुरुष टैक्सी में सवार हो गए।

महिला अपने अन्य मित्रों को न बैठाने के कारण इतनी गुस्से में थी कि उसने और उसके साथी ने टैक्सी में बैठते ही ड्राइवर को मारना शुरू कर दिया। गाड़ी से बाहर निकालकर भी उसे इतना मारा कि उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति