1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

नए वीसा नियमों की घोषणा

सऊदी अरब
सऊदी अरब सरकार ने नए वीसा नियम जारी किए हैं। यह नियम यहाँ रह रहे लाखों प्रवासियों को राहत प्रदान करने के संकेत हैं। इन प्रवासियों में भारतीयों की संख्या भी बहुत ज्यादा है।

जी हाँ, सऊदी अरब की सरकार ने यहाँ रहने वाले प्रवासियों को स्थाई वीसा देने की योजना तैयार की है। इसके तहत उन लोगों के परिवारों के लिए वीसा जारी किया जाएगा जो यहाँ काम करते हैं। मगर इसका स्तर उनके कार्य पर नहीं बल्कि उनकी वित्तीय स्थिति पर निर्भर होगा।

अरब दैनिक 'अल-यौम' ने सऊदी विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा कि पहले स्थाई निवासी और यात्रा वीसा केवल सफेदपोश नौकरीपेशा लोगों जैसे इंजीनियर्स, डॉक्टर्स और प्रबंधकर्ताओं को ही दिया जाता था। रियाद स्थित मंत्रालय के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि गत सप्ताह तीन दिनों तक कार्य वीसा जारी किया गया था जिसे अब अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। मंत्रालय का कहना है कि यह सेवा संभवतः अगले माह से प्रारंभ कर दी जाएगी।