1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि
  6. करोड़पति बना भारतीय बच्चा

child | करोड़पति बना भारतीय बच्चा

लॉटरी
ND

दुबई में पाँच साल का एक भारतीय बच्चा लॉटरी के जरिए रातों रात करोड़पति बन गया। इस बच्चे का नाम इब्राहीम फहीमुद्दीन शेख है।

‘नेशनल बांड्स कॉरपोरेशन’ के ड्रॉ के जरिए इब्राहीम को करोड़पति चुना गया। इस साल यहाँ लॉटरी के जरिए करोड़पति बनने वाला इब्राहीम दूसरा शख्स है।

इब्राहीम के पिता को उनके बेटे की लॉटरी लगने की सूचना शनिवार को मिली। उन्होंने बताया, ‘पहले मुझे लगा कि कोई मजाक कर रहा है, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि मैं कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से बात कर रहा हूँ।’ उन्होंने कहा, ‘मैं यह सुनकर बहुत खुश हुआ। मेरा बेटा भी बहुत खुश है। मुझे लग रहा है कि मैं एक करोड़पति बेटे का पिता हूँ। मैं नेशनल बांड का शुक्रगुजार हूँ।’ (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें