Hanuman Chalisa
✕

आप्रवासी भारतीय नाखुश

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 21 दिसंबर 2009 (11:55 IST)
ND

ब्रितानी नागरिकता पाए भारतीय आप्रवासियों ने भारत सरकार द्वारा उन्हें दोहरी नागरिकता दिए जाने से इंकार करने के फैसले को ‘गलत’ बताया है। इस मुद्दे को लेकर यह आप्रवासी नागरिक भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

पिछले सप्ताह हाइली स्किल्ड माइग्रेंट्स परमिट (एचएसएमपी) फोरम और एसोसिएशन ऑफ माइग्रेंट्स ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर उनसे निवेदन किया था कि प्रधानमंत्री आप्रवासियों को दोहरी नागरिकता लेने की अनुमति दे दें। इस कदम से विदेशी नागरिकता प्राप्त भारतीयों को भारत के नागरिकों को मिलने वाली पूरी सुविधाएँ भी मिलतीं।

एचएसएमपी फोरम के कार्यकारी निदेशक अमित कापड़िया ने कहा ‘न केवल बाहर काम कर रहे भारतीय नागरिक, बल्कि भारत में रह रहे उनके परिवार और मित्र भी चाहते हैं कि उन्हें भारतीय नागरिकता भी मिली रहे।’ कापड़िया ने कहा ‘दोहरी नागरिकता से इंकार करना न सिर्फ गलत फैसला है, बल्कि यह भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान भी है। अधिकतर लोकतांत्रिक देश अपने नागरिकों को दोहरी नागरिकता देते हैं।’ फोरम के कार्यकारी सदस्य कुमारस्वामी ने कहा ‘ब्रिटेन में बहुत से भारतीय इस फैसले से नाखुश हैं, लेकिन दुर्भाग्य से भारत सरकार ने इस मामले के समाधान के लिए कुछ नहीं किया है।’ (भाष ा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति