dharma sangrah
✕

अप्रवासी भारतीय हिरासत में

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 11 मई 2011 (11:30 IST)
ND

भारतीय मूल के एक पूर्व शिक्षक जसकंवल राणा को उसके पिता की हत्या करने के आरोप में हिरासत में भेज दिया गया है।

उत्तरी इंग्लैंड के हडर्सफील्ड शहर में रह रहे सिख समुदाय में राणा के पिता तरसेम सिंह (75) एक प्रतिष्ठित हस्ती माने जाते थे। हत्या के अभियुक्त के तौर पर राणा उम्र 32 को इस सप्ताह हडर्सफील्ड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। उसे 16 मई तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। राणा को 16 मई को ब्रैडफोर्ड क्राउन अदालत में पेश किया जाएगा।

विगत दिवस पुलिस कर्मी और अर्धचिकित्सक तरसेम सिंह के घर गए। घायल तरसेम को एक एम्बुलेंस में डाल कर अस्पताल ले जाया गया और फिर अधिकारियों ने इस इलाके को सील कर दिया। तरसेम को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हडर्सफील्ड में बसे सिख समुदाय ने तरसेम को श्रद्धांजलि दी है।

तरसेम के परिवार में उसकी विधवा गुरमीत कौर राना, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। मूलत: पंजाब के रहने वाले तरसेम 1960 में हडर्सफील्ड में एक मिल में काम करने के लिए वहां गए थे। बाद में उन्होंने हडर्सफील्ड मजिस्ट्रेट की अदालत में पंजाबी दुभाषिए का काम भी किया। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया