dharma sangrah
✕

अनिवासी भारतीयों की मुहिम

अमेरिका में दांडी मार्च- 2

Written By ND
Updated: गुरुवार, 31 मार्च 2011 (15:18 IST)
ND

अनिवासी भारतीयों ने अमेरिका में भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ महात्मा गाँधी के दांडी मार्च से प्रेरणा लेकर रैली निकाली। यह रैली 12 मार्च को मार्टिन लूथर किंग जूनियर मेमोरियल पार्क, सैन डिएगो, कैलिफोर्निया से शुरू हुई और लॉस एंजिल्स से गुजरती हुई सैन फ्रांसिस्को में गाँधी प्रतिमा पर 26 मार्च को समाप्त हुई। इस रैली को दांडी मार्च-2 नाम दिया गया।

ज्ञात हो कि 12 मार्च वही तारीख है, जब 1930 को अँगरेजों के खिलाफ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से दांडी तक मार्च किया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ यह मुहिम जवाहर कंभाम्पति और श्रीहरि अटलुरी के नेतृत्व में शुरू हुई। इस मुहिम ने अमेरिका में 45 शहरों, भारत में 40 शहरों और 8 अन्य देशों में वैश्विक रूप ले लिया। सर्वश्री कंभाम्पति व अटलुरी ने कहा कि दांडी मार्च-1 गुलाम भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ अहिंसात्मक आंदोलन था तो दांडी मार्च-2 भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन है।

रघुपति राघव राजारामः रैली में शामिल लोगों ने गाँधीजी की लोकप्रिय प्रार्थना 'रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम' का भी गायन किया। सिग्नलों, जंक्शनों पर वे 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे थे, जिन्हें पास से गुजरने वालों का भी समर्थन मिला। अंतिम दिन अमेरिका में 14 शहरों में बड़े आयोजन हुए। सैन फ्रांसिस्को, सिएटल, न्यूज जर्सी, ह्यूस्टन और कार्बोंडेल में बड़ी संख्या में अनिवासी भारतीय शामिल हुए।

रैली के आयोजकों ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह के नाम एक पत्र भी लिखा, जो हर प्रदर्शन-स्थल पर पढ़ा गया। पत्र में लिखा है कि वे चुप नहीं बैठेंगे। भारत में भ्रष्टाचार सहनशक्ति से अधिक बढ़ता जा रहा है। इसे जड़ से उखाड़ फेंकना ही होगा। बाद में कंभाम्पति ने स्व. महात्मा गाँधी के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनसे देश को भ्रष्टाचार से बचाने की गुहार लगाई गई।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया