Hanuman Chalisa
✕

अंगदान जागरूकता अभियान में जुटे दो भारतीय

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 26 जून 2012 (14:34 IST)
FILE

भारतीय मूल के दो मलेशियाई व्यक्ति कई धर्मों वाले इस देश में अंगदान को लेकर जागरूकता फैलाने के अभियान में जुटे हुए हैं।

इनमें से एक डॉक्टर है जबकि दूसरा अंतरिक्ष इंजीनियर है और यह लोगों को संदेश दे रहे हैं कि अंगदान करने वाला एक व्यक्ति आठ मरीजों तक की जान बचा सकता है।

दोनों लोग पांच जुलाई तक कम से कम एक हजार ऐसे लोगों को जुटाने के प्रयास में हैं जो अंगदान की हामी भर सकें।

उन्होंने केदाह राज्य के बुकित कायु हितम इलाके से अपना पैदल जागरूकता अभियान शुरू किया और वे गत दिवस कुआलालंपुर के बाहरी क्षेत्र में साइबरजया में अपनी आधी यात्रा पूरी की। आधी यात्रा तक इन दोनों को पांच सौ लोग अंगदान का वचन दे चुके हैं।

डॉक्टर घानतम पलानीसामी ने कहा कि पूरे देश में अंगदान को लेकर अभियान चलाने की उनकी इच्छा भारत में मणिपाल के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज में स्नातक करने के दौरान पैदा हुई थी। उनके साथी 24 वर्षीय रविंदर सिंह अंतरिक्ष इंजीनियर हैं और उन्होंने मलेशिया से स्नातक किया है।

‘स्टार’ समाचार पत्र के अनुसार, ‘नेशनल ट्रांसप्लांट रिसोर्स सेंटर’ के प्रवक्ता का कहना है कि ऐसे 15 हजार मरीज हैं जो अंग प्रतिरोपण के लिए इंतजार कर रहे हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक