dharma sangrah

भारतीय मूल के हेज फंड प्रबंधक ने खुदकुशी की

Updated: बुधवार, 22 जून 2016 (15:03 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका में भारतीय मूल के एक हेज फंड पोर्टफोलियो प्रबंधक ने न्यूयॉर्क स्थित अपने अपार्टमेंट में खुदकुशी कर ली। भारतीय मूल के इस व्यक्ति पर पिछले सप्ताह भेदिया कारोबार में शामिल होने का आरोप लगा था।

प्रतिभूति घोटाला एवं अन्य आरोपों का सामना कर रहे संजय वलवानी ने दो दवा कंपनियों की प्रतिभूतियों में कारोबार के लिए खाद्य एवं दवा प्रशासन में एक पूर्व अधिकारी से हासिल गोपनीय सूचना का इस्तेमाल किया था और 2.5 करोड़ डॉलर का कारोबारी लाभ कमाया।
 
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने इस बात की पुष्टि की कि वलवानी ने खुदकुशी की है। प्रवक्ता ने बताया कि वलवानी ने एक नोट लिखकर छोड़ा है और उनकी गर्दन तथा हाथ की कलाई पर जख्म के निशान थे। उनके शव के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया।
 
वलवानी के वकील बैरी बर्के और एरिक ट्रिशवेल ने उनकी मौत को एक भयानक त्रासदी बताया है जिसे समझ पाना मुश्किल है। उन्होंने एक बयान में कहा कि वे एक अच्छे पिता, पति, बेटा और भाई एवं समर्पित मित्र, सहयोगी तथा मार्गदर्शक थे। 
 
बहरहाल, वलवानी पर 15 जून को आरोप लगाने वाले अमेरिकी वकील प्रीत भरारा के कार्यालय ने इस संबंध में टिप्पणी नहीं की। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख