स्टीम्ड एग
|
विधि :
अंडों को 150 मि.ली. पानी लेकर उसमें फेंट लें और उसमें सीज़निंग मिलाएँ। सर्विंग प्लेट में डालकर 10-15 मिनट भाप पर पकने दें। तत्पश्चात एक पेन में 1 चम्मच तेल डाल कर लहसुन-प्याज को चलाएँ।
इसे अंडों पर डालें। 1 चम्मच सोया सॉस लेकर उसे पतला करने के लिए उसमें थोड़ा-सा पानी और शक्कर मिलाएँ। इसे भी अंडों पर डाल दें। बारीक कटे हरे प्याज व टमाटर डालकर सजाएँ और सर्व करें।
