dharma sangrah
✕

लहसुनी जायका कबाब

Written By WD
Updated: शनिवार, 20 जून 2009 (16:14 IST)
ND

सामग्री :
1 किलोग्राम चिकन (बिना हड्डी का), 200 ग्राम दही (गाढ़ा), 50 ग्राम पिसा लहसुन, 8 ग्राम सफेद मिर्च पावडर, 50 ग्राम कटा लहसुन, 1 1/4 छोटा चम्मच नमक, 3 नींबू, 20 मिलीलीटर क्रीम, 5 ग्राम गरम मसाला पावडर, 1 अंडा, ऊपर से लगाने के लिए तेल।

विधि :
थोड़ा नमक, 1 नींबू का रस, 20 ग्राम पिसा लहसुन, 3 ग्राम सफेद मिर्च पावडर को मिलाकर चिकन के टुकड़ों पर लगाएँ और 15 मिनट के लिए अलग रख दें। दही, 30 ग्राम पिसा लहसुन, कटा लहसुन, 5 ग्राम सफेद मिर्च पावडर, थोड़ा नमक, अंडा, गरम मसाला पावडर, 1 नींबू का रस और क्रीम को मिलाकर तैयार कर लें। चिकन के टुकड़ों को इस मिश्रण में मिलाकर मेरीनेट करें और 2 घंटे के लिए अलग रख दें।

स्कयूअर में चिकन के टुकड़ों को लगाकर पूरी तरह गल जाने तक तंदूर में पकाएँ। बीच-बीच में तेल लगाते रहें। गरम-गरम कबाब के ऊपर नींबू का रस और चाट मसाला बुरकें और प्याज के कटे छल्ले और पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें