Daily Horoscope
✕

लज्जतदार मुर्ग हांडी

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 3 मई 2013 (10:32 IST)
सामग्री :
600 ग्राम चिकन करी कट, 300 ग्राम फेंटा हुआ दही, 100 ग्राम सफेद मक्खन, 50 ग्राम लहसुन (बारीक कटा), 6 हरी मिर्च (बीच से चीरी हुई), 2 बड़े टमाटर (एक चौथाई आकार में कटे), नमक स्वादानुसार, ताजी क्रीम 50 मिली, सजावट के लिए हरा धनिया ।

विधि : एक कटोरी में दही लेकर उसे जम कर फेंटें। अब इसमें चिकन करी कट, मक्खन, बारीक कटा लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर और स्वादानुसार नमक मिला लें। इस पूरी सामग्री को एक साथ डालें और 30 मिनट तक मेरीनेट होने के लिए छोड़ दें।

अब इसे धीमी आंच पर पकाएं और इसमें जरूरत के मुताबिक पानी मिला लें। जब चिकन पक जाए, तो उसमें क्रीम भी मिला दें और 1-2 मिनट पकने दें। आप चाहें, तो इसमें अपनी पसंद और स्वाद के मुताबिक सीजनिंग भी डाल सकते हैं। मुर्ग हांडी तैयार है। बस हरा धनिया डालकर सजाएं और स्टीम्ड राइस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें