dharma sangrah
✕

लज्जतदार प्रॉन पुलाव

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 21 जून 2013 (14:08 IST)
सामग्री :
1 किग्रा बासमती चावल, 1 किग्रा प्रॉन (कांटा रहित), दो प्याज, 2 टमाटर, 4 उबले अंडे, 6-8 कलियां लहसुन, 2 बड़े चम्मच ब्राउन सिरका, 1 बड़े नींबू का रस, 2 चम्मच जीरा पावडर, 2 चम्मच मिर्च पावडर, 2 छोटे चम्मच धनिया पावडर, आधा चम्मच पिसी हल्दी, आधा चम्मच शक्कर, 4 चम्मच घी, थोड़ा-सा केसर, आधा चम्मच जलेबी का रंग, नमक स्वादानुसार, सजावट के लिए हरा धनिया।

विधि :
चावलों को नमक के पानी में हल्का उबालें। अतिरिक्त पानी निथारकर अलग रख लें। अब इसमें केसर, जलेबी का रंग और नींबू का रस मिलाएं। कटे प्याज को भूनें और इसमें मसाला मिलाएं। अब धुली और हल्की-सी निचोड़ी प्रॉन डालें। इसे लगभग 5 मिनट तक भूनें। इसके बाद कटे टमाटर, शक्कर, सिरका और नमक डालें। प्रॉन पक जाएं, तो उसे आंच से उतार लें।

अब एक देगची में घी लगाएं। इसमें एक परत चावल की और एक परत प्रॉन की लगाएं। फिर बचे हुए चावलों की परत लगाएं। चावलों पर घी डालें और देगची को कसकर ढंक दें। अब धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं। हरा धनिया और उबले अंडों से सजाएं। लज्जतदार बासमती प्रॉन पुलाव कटे प्याज और नींबू के साथ पेश करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया