Daily Horoscope
✕

मशरूम बिरयानी

Written By WD
Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (07:15 IST)
ND

सामग्री :
मशरूम, दो प्याज, दो हरी मिर्च, दो बड़े कप चावल, दही, धनिया पत्ती, मसाला पावडर, नमक।

विधि :
मशरूम को टुकड़ों में काट लें तथा इन्हें दही में नमक तथा मसाला मिलाकर आधा घंटा डुबोकर रखें। चावल पकाएँ। प्याज को लंबे-पतले टुकड़ों में काटें।
एक बर्तन में तेल गर्म करें, इसमें हरी मिर्च डालें, थोड़ा तल जाने के बाद कटे प्याज तथा मसाला तथा नमक डालें। जब ये गहरे भूरे रंग के हो जाएँ तो निकाल लें। डूबे हुए मशरूम को इसी बर्तन में डालें तब तक पकाएँ जब तक कि पूरा दही ग्रेवी में न बदल जाए।

एक बड़े बर्तन में चावल, मशरूम्स तथा प्याज, नमक तथा मसाला मिलाएँ। कटा हुआ धनिया मिलाएँ। इसे रायता या किसी भी सब्जी के साथ परोसा जा सकता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया