Daily Horoscope
✕

फ्राइड मशरूम

Written By WD
Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2009 (11:29 IST)
ND

सामग्री :
200 ग्राम ताजा मशरूम, 2 चम्‍मच अदरक-लहसुन का पेस्‍ट, डेढ़ चम्‍मच सोया सॉस, 1 चम्‍मच सि‍रका, 2 चम्‍मच लाल मि‍र्च पावडर, आधा चम्‍मच काली मि‍र्च पावडर, 2 चम्‍मच मक्‍के का आटा, 1 अंडा, 2 चम्‍मच बारीक कटी हरी मि‍र्च, तेल, 2 चम्‍मच कटी हुई लहसुन, स्‍वाद अनुसार नमक, आधा कप बारीक कटा प्‍याज।

वि‍धि ‍:
मशरूम को सोया सूप, आधा लाल मि‍र्च पावडर, काली मि‍र्च पावडर, सि‍रका और अदरक-लहसुन का पेस्‍ट लगाकर 3 से 4 घंटे के लि‍ए रख दें। अंडे को फेंटें और बाकी बची लाल मि‍र्च, नमक और मक्‍के का आटा मि‍ला दें। ध्‍यान रखें कि‍ मि‍श्रण ज्‍यादा गाढ़ा न हो। इस मि‍श्रण को मसाला लगे मशरूम में अच्‍छी तरह से मि‍लाएँ जि‍‍ससे मशरूम में यह मि‍श्रण पूरी तरह लग जाए।

तेल को तेज आँच पर गरम करें और मशरूम को एक मि‍नट तक तलें। अब थोड़े से तेल को गरम करके उसमें हरी मि‍र्च और लहसुन को 1 मि‍नट तक फ्राय करें। अब इसमें फ्राय कि‍या गया मशरूम डालें और एक-दो मिनट पका कर प्‍याज से सजाकर गरम परोसें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें