manglik dosh calculator
✕

दही मच्‍छी

Written By WD
Updated: सोमवार, 11 मई 2009 (11:19 IST)
ND

सामग्री :
1 मछली, 500 ग्राम दही, 1 चम्‍मच शक्कर, 1 चम्‍मच जीरा पावडर, 1 चम्‍मच हल्‍दी पावडर, 1 चम्‍मच लाल मि‍र्च पावडर, 1 प्‍याज, 4 चम्‍मच अदरक का पेस्‍ट, 1 इलायची, 1 इंच दालचीनी, 1 तेजपान, 5 चम्‍मच आटा, 4 चम्‍मच सरसों का तेल, स्‍वाद अनुसार नमक।

वि‍धि‍ :
प्‍याज को पीसकर उसका पेस्‍ट बना लें। मछली को धोकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब आटा लेकर उसमें मछली के टुकड़े डालें जि‍ससे मछली पर आटा पूरी तरह से लग जाए। अब पेन में 2 चम्‍मच तेल लें और उसमें मछली के टुकड़ों को ब्राउन होने तक तलें। अब इसे नि‍काल लें और एक पेपर से मछली पर लगे तेल को सोख लें।

अब बाकी‍ बचा तेल गरम करें, उसमें तेजपान, दाल चीनी और इलायची डालें। अब इसमें प्‍याज, अदरक, हल्‍दी, मि‍र्च और जीरा व थोड़ा-सा पानी डालकर फ्राय करें।

अब इसमें दही डालें और हि‍लाते रहें। थोड़ी देर बाद इसमें मछली के टुकड़े, शक्कर और नमक डालें और ढँककर पकने के लि‍ए रख दें। चावल के साथ गरम-गरम परोसें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा