मंगलवार, 3 मार्च 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. माँसाहारी व्यंजन
Written By WD

खट्टा-तीखा चिकन

4 व्यक्तियों के लिए

खट्टातीखा चिकन
NDND
समय : 30 मिन
सामग्री

1 किलो चिकन, 2 छोटे चम्मच कश्मीरी लालमिर्च पाउडर, 2 छोटे चम्मच दाल पाउडर, 100 ग्राम खसखस, 50 ग्राम मूँगफली पेस्ट, 10 लौंग, 1/2 प्याला नारियल कद्दूकस किया हुआ, 2 छोटे चम्मच कटी हरी मिर्च, 50 ग्राम काजू, 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 75 ग्राम इमली, 3 बड़े चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार, करीपत्ता, जीरा, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, थोड़ी हरी धनिया कटी हुई।

विधि

एक चौड़े बर्तन में या तवे पर खसखस, कश्मीरी लालमिर्च पाउडर, दाल पाउडर, मूँगफली पेस्ट, काजू, लौंग, कद्दूकस किया हुआ नारियल मिलाकर भून लें और मिक्सर में पानी डालकर उस का पेस्ट बनाएँ।

एक कड़ाही में 2-3 बड़े चम्मच तेल डाल कर जीरा, करीपत्ता, हरीमिर्च व अदरक-लहसुन पेस्ट डालें, फिर उसमें चिकन के टुकड़े डालकर पकाएँ इसमें पिसा हुआ मसाला व 1/2 प्याला इमली का घोल डालें, नमक, गरम मसाला और हरी धनिया डालकर चलाएँ। 2 प्याले गरम पानी डालें और धीमी आँच पर पकाएँ।

यह डिश थोड़ी ज्यादा तीखी और मसालेदार है, इसलिए बनाते समय इसमें कश्मीरी लालमिर्च की मात्रा स्वादानुसार कम या ज्यादा रखें।