सर्वप्रथम 2 अंडों को उबालें और किसकर रख लें। प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक काटकर रख लें। तेल गरम करके जीरे का बघार करें और उसमें हरी मिर्च, प्याज को लाल होने तक सेंकें, अब टमाटर डालें और पानी सूखने तक सेकें।
विधि : सर्वप्रथम 2 अंडों को उबालें और किसकर रख लें। प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक काटकर रख लें। तेल गरम करके जीरे का बघार करें और उसमें हरी मिर्च, प्याज को लाल होने तक सेंकें, अब टमाटर डालें और पानी सूखने तक सेकें।
दो अंडे फोड़कर तैयार मसाले में डालें और 1 मिनट बाद किसा हुआ अंडा और कटा धनिया मिलाकर हिलाएँ।
अच्छा पक जाने पर उतार लें और गरमा-गरम रोटी के साथ खाएँ या चाहे तो बन के साथ बरगर जैसा बनाकर खाएँ।