dharma sangrah

लाजवाब कुरकुरे गोल्‍डन मछली पेटीस

Updated: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 (15:34 IST)
सामग्री : 


 

डेढ़ कि‍लो मछली, 2 अंडे, 3 कप कटा हुआ प्‍याज, 2 कप कटी हुई शि‍मला मि‍र्च, आधा कप हरा धनि‍या, 6 कली  लहसुन, 900 ग्राम उबले आलू, 3 कप ब्रेड के टुकड़े, स्‍वाद अनुसार नमक व मि‍र्च, आधा कप तेल, 4 चम्‍मच चि‍ली गार्लि‍क  सॉस। 
 
वि‍धि ‍: 
 
पहले मछली को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें। टुकड़ों को नमक, मि‍र्च और सॉस से कोट कर लें और 15 मि‍नट के लि‍ए अलग से रख दें। कड़ाही में तेल गरम करें और इसमें मध्‍यम आंच पर मछली को पकाएं। कड़ाही ढंक दें। अब इसमें प्‍याज, शि‍मला मि‍र्च और लहसुन डालें। कुछ देर पकाएं और उतार लें और आलुओं को मसलकर डाल दें। 
 
अब हरा धनि‍या, आधे ब्रेड के टुकड़े और अंडे फोड़कर भी डाल दें। मि‍श्रण को अच्छी तरह मि‍ला लें। बड़े चम्‍मच से मि‍श्रण को राउंड पेटीज में चपटा करें और गोल्‍डन ब्राउन होने तक फ्राय करें। इसे बचे हुए ब्रेड के टुकड़ों से सजाकर गरम परोसें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख