ramcharitmanas
✕

इस दुर्गा पूजा में बंगालियों के लिए हैं विशेष पकवान

Updated: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (14:26 IST)
कोलकाता। दुर्गा पूजा के दौरान बाहर खाने के शौकीन बंगालियों के लिए शहर के जाने-माने रेस्टोरेंट और होटल विशेष पकवानों की पेशकश कर रहे हैं।
 
कोलकाता में पार्क प्लाजा के एग्जिक्यूटिव शेफ गौतम कुमार ने कहा, ‘वर्ष के इस समय सभी लोग परंपरागत परिधान और परंपरागत खान-पान पसंद करते हैं। भोजन के प्रति बंगालियों के प्रेम से सभी परिचित हैं, ऐसे में हममें से अधिकांश अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट में शानदार भोजन करके इन विशेष दिनों को सेलिब्रेट करते हैं।’ 
 
होटल का ‘के-19’ रेस्टोरेंट 27 से 30 सितंबर महाभोज बफे फूड फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है जिसमें ‘सताब्दी चिनग्री’, ‘पोस्तो मुर्गी’ और ‘आमलो मधुर मुर्गी’ जैसे कई पकवान होंगे। जनरल मैनेजर बलबीर सिंह ने बताया कि यहां कई तरह के शाकाहारी व्यंजन भी होंगे।
 
अवधि व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध रेस्टोरेंट ‘औध 1590’ के मेन्यू में जाफरानी कबाब, कलमी कबाब, गलावती कबाब, अवध सुगंधी माही और रण बिरयानी जैसे व्यंजन होंगे। इनके अलावा भी कई रेस्टोरेंट और होटल कई व्यंजनों की विस्तृत रेंज की पेशकश कर रहे हैं।  (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख