kundali milan
✕

नवरात्रि में कैसे करें देवी की आराधना, जानिए यहां

Updated: शुक्रवार, 20 सितम्बर 2019 (19:21 IST)
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा (29 सितंबर 2019) को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें।
 
घर के ही किसी पवित्र स्थान पर स्वच्छ मिट्टी से वेदी बनाएं।
 
वेदी में जौ और गेहूं दोनों को मिलाकर बोएं।
 
वेदी पर या समीप के ही पवित्र स्थान पर पृथ्वी का पूजन कर वहां सोने, चांदी, तांबे या मिट्टी का कलश स्थापित करें।
 
इसके बाद कलश में आम के हरे पत्ते, दूर्वा, पंचामृत डालकर उसके मुंह पर सूत्र बांधें। 
 
कलश स्थापना के बाद गणेश पूजन करें। इसके बाद वेदी के किनारे पर देवी की पीतल, स्वर्ण, चांदी, पाषाण, मिट्टी व चित्रमय मूर्ति विधि-विधान से विराजमान करें।
 
तत्पश्चात मूर्ति का आसन, पाद्य, अर्ध, आचमन, स्नान, वस्त्र, गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, आचमन, पुष्पांजलि, नमस्कार, प्रार्थना आदि से पूजन करें। 
 
इसके पश्चात दुर्गा सप्तशती का पाठ दुर्गास्तुति करें। 
 
पाठ स्तुति के बाद देवी दुर्गा मां की आरती कर प्रसाद वितरित करें। 
 
इसके बाद कन्या भोजन कराएं, फिर स्वयं फलाहार ग्रहण करें।
 
प्रतिपदा के दिन घर के ही जवारे बोने का भी विधान है। 
 
नवमी के दिन इन्हीं जवारों का किसी नदी या तालाब में विसर्जन करना चाहिए। अष्टमी तथा नवमी महातिथि मानी जाती हैं।
 
इन दोनों दिनों पारायण के बाद हवन करें फिर यथाशक्ति कन्याओं को भोजन कराना चाहिए।
 
नवरात्रि में क्या करें, क्या न करें : व्रत रखने वाले को जमीन पर सोना चाहिए। ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। व्रत करने वाले को फलाहार ही करना चाहिए। नारियल, नींबू, अनार, केला, मौसमी और कटहल आदि फल तथा अन्न का भोग लगाना चाहिए। व्रती को संकल्प लेना चाहिए कि वह हमेशा क्षमा, दया व उदारता का भाव रखेगा। 
 
इन दिनों व्रती को क्रोध, मोह, लोभ आदि दुष्प्रवृत्तियों का त्याग करना चाहिए। देवी का आह्वान, पूजन, विसर्जन, पाठ आदि सब प्रात:काल में शुभ होते हैं, अत: इन्हें इसी दौरान पूरा करना चाहिए। यदि घटस्थापना करने के बाद सूतक हो जाए, तो कोई दोष नहीं होता, लेकिन अगर पहले हो जाए, तो पूजा आदि न करें।

ALSO READ: Navratri 2019 Kanya pujan vidhi : नवरात्रि का हर दिन है खास, जानिए कैसे करें कन्या पूजन
लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'

Show comments

सभी देखें

कब मनाई जाएगी संकष्‍टी चतुर्थी? क्‍यों किया जाता है यह व्रत? जानिए इसका महत्‍व और चंद्रोदय समय

कब है गीता जयंती 2026?

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

अगला लेख