dharma sangrah
✕

नवरात्र‍ि का खास उपाय : किस्मत खोल देगा आपकी,मिट्टी का 1 घड़ा

Updated: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (14:17 IST)
नवरात्रि तुरंत फलदायक पर्व है। कोई व्यक्ति यदि महाविद्याओं के मंत्रों को अपने शुभ गुप्त उद्देश्यों या इच्छाओं की प्राप्ति के लिए सच्चे मन से जप करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती है। 
 
- नवरात्र‍ि का जाना माना उपाय यह है कि मां दुर्गा और महाविद्याओं का स्मरण करते हुए एक स्वच्छ, नया, सुंदर सजा हुआ मिट्टी का घड़ा लें। उसमें सप्त धान के थोड़े से दाने, 1 रुपए का या चांदी का सिक्का डालें। फिर गंगा जल मिश्रित पानी उसमें भरें।

कलश के भीतर एक-एक सुपारी, पूजा बादाम और हल्दी की गांठ भी डालें। अब इस पानी पर बहुत कम कुमकुम, अबीर और चावल छिड़कें। अब इसें दीये से ढंक दें। दीये पर छोटा पूजा नारियल रखें। नारियल पर नाड़ा बांधें। इस कलश की विधिवत पंचोपचार पूजा करें। 
 
मनोकामना पूरी करेगा कलश 
 
कलश के सामने हाथ जोड़ कर, आंखें बंद कर प्रतिदिन की  देवी और महाविद्या का स्मरण करें और अपनी मनोकामना मन ही मन देवी से व्यक्त करें। जब पूजन से उठें तो आसन को प्रणाम कर आसन साथ में उठाएं। ऐसा नौ दिन की नवरात्रि में प्रतिदिन करें।

अगर न कर सकें तो नवमी पर अवश्य करें। कलश का जल अपने ऊपर और पूरे घर में छिड़कें। बचा हुआ जल तुलसी, पीपल या किसी भी पवित्र पौधे में अर्पित करें। अगर संभव हो तो यह जल, नदी या स्वच्छ सरोवर में भी बहा सकते हैं। कलश की पूजा सामग्री में से सिक्का अपने पास रख लें, शेष सभी विसर्जित कर दें। 
 
कलश उठाने से पहले अंतिम दिन 108 बार अपनी कामना बोलें। यह नवरात्रि का सटीक उपाय है। 
ALSO READ: गुग्गुल की धूप देने के 5 चमत्कारिक फायदे

ALSO READ: नवरात्रि 17 अक्टूबर से आरंभ, उपवास और पूजा के 9 सरल नियम

Show comments

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

सभी देखें

Dev uthani ekadasshi 2026: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah Katha: देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की संपूर्ण व्रत कथा, बिना इसके अधूरी है पूजा

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत रखने के ये 10 अद्भुत फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य

अगला लेख