Daily Horoscope
✕

10 दिवसीय नवरात्रि में हैं 2 शनिवार और भी अत्यंत शुभ संयोग

Updated: शनिवार, 1 अक्टूबर 2016 (10:13 IST)
शरद ऋतु के आश्विन माह में आने वाले शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 1 अक्टूबर से होगा।  शनिवार के दिन देवी मां घोड़े पर आ रही है, इससे युद्ध होने की संभावना रहती है। इस बार विशेष रूप से नवरात्रि 10 दिन मनाई जाएगी, नवरात्रि का बढ़ना शुभ होता है और नवरात्रि का एक दिन बढ़ गया है। 
शास्त्रों में 10 दिन नवरात्रि शक्ति उपासना के लिए  अत्यंत ही शुभ माने गए हैं। अष्टमी पूजन 9 अक्टूबर को होगा। नवमी पूजन 10 और दशहरा 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अभिजीत मुहूर्त धनु लग्न में आ रहा है। ऐसे में धनु लग्न में कलश स्थापना श्रेष्ठ है। सूर्योदय के बाद व अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना करना चाहिए। प्रतिपदा वृद्धि होने से देश में खुशहाली के संकेत हैंं। 
 
ग्रह स्थिति बुध-आदित्य योग, उच्च के  बुध और स्वग्रही शुक्र आदि योग से नवरात्रि अत्यंत शुभ मानी जा रही है। इसके साथ ही इस बार नवरात्रि में आठ दिन राजयोग, द्विपुष्कर योग, सिद्धियोग, सर्वार्थसिद्धि योग, सिद्धियोग और अमृत योग के संयोग बन रहे हैं। इन विशेष योगों में की गई खरीदारी अत्यधिक शुभ और फलदायी रहती है। 
 
दस दिन की नवरात्रि में दो शनिवार आएंगे यह अत्यंत शुभ संयोग है क्योंकि शनिवार को दुर्गा पूजा का हजार, लाख गुना नहीं करोड़ गुना फल मिलता है। लाभ, शुभ, अमृत  (राहु काल छोड़ कर)  स्थिर लग्न में घट स्थापना कर सकते हैं। 
 
करें कुछ विशेष :
भक्तगण सप्तशती पाठ करते है परन्तु सप्तशती पाठों की संख्या, कन्याओं की पूजा में संख्या से भी अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है। कन्याओं की संख्या का भी महत्व है। कन्याओं की आयु 10 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। दुर्गा सप्तशती में हर प्रकार के उपाय के मंत्र दिए हुए हैं, जिनसे हर प्रकार की इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है। 

लेखक के बारे में
पं. सोमेश्वर जोशी
ज्योतिर्विद.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर जरूर जपें मां तुलसी के ये 8 चमत्कारी नाम, दूर होगी हर बाधा

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Dev Diwali 2026: जानिए देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

देवउठनी एकादशी पर हल्दी से करें ये खास उपाय, विवाह की बाधाएं और रोग होंगे दूर

अगला लेख