Hanuman Chalisa

Navratri Fasting : इस नवरात्रि में उपवास कर रहे हैं तो ये 10 नियम याद रखें

नवरात्रि के दौरान कई सारी छोटी-छोटी बातें होती है जिन्हें जरूर ध्यान रखना होता है। इस बात का भी ख्याल रखना जरूरी होता है कि माता रानी का अपमान नहीं हो। 9 दिन तक माता रानी का पूरा ख्याल रखा जाता है और विशेष देखभाल की जाती है। 9 दिन फलाहार तो करते ही हैं लेकिन व्रत के कुछ नियम जरूर पता होना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं 10 नियम
 
1. यदि आप नवरात्रि का उपवास रख रहे हैं तो ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें।
 
2. इन नौ दिनों में झूठ नहीं बोलना चाहिए और क्रोध नहीं करना चाहिए।
 
3. इन नौ दिनों में किसी भी प्रकार से किसी महिला या कन्या का अपमान न करें।
 
4. इन नौ दिनों में यदि आप उपवास नहीं भी कर रहे हैं तो भी आपको, गुटखा, पान, मद्यपान, मांस-भक्षण और मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए। व्रत में बार बार जल पीने से भी बचना चाहिए।
 
5. अधिकतर लोग 2 समय खूब फरियाली खाकर उपवास करते हैं। ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता है। उपवास को उपवास के तरीके से ही करना चाहिए। नवरात्रि के दौरान रसोपवास, फलोपवास, दुग्धोपवास, लघु उपवास, अधोपवास और पूर्णोपवास किया जाता है। जिसकी जैसी क्षमता होती है वह वैसा उपवास करता है।
 
6. व्रत में यात्रा, सहवास, वार्ता, भोजन, गालीबकना आदि त्यागकर नियमपूर्वक व्रत रखना चाहिए तो ही उसका फल मिलता है। परंतु कई लोग ऐसा नहीं करते हैं।
 
7. अशौच अवस्था में व्रत नहीं करना चाहिए। जिसकी शारीरिक स्थिति ठीक न हो व्रत करने से उत्तेजना बढ़े और व्रत रखने पर व्रत भंग होने की संभावना हो उसे व्रत नहीं करना चाहिए। रजस्वरा स्त्री को भी व्रत नहीं रखना चाहिए। यदि कहीं पर जरूरी यात्रा करनी हो तब भी व्रत रखना जरूरी नहीं है। युद्ध के जैसी स्थिति में भी व्रत त्याज्य है।
 
8. माता जी का व्रत रखकर शास्त्र सम्मत विधिवत पूजा-अर्चना करना चाहिए। व्रत को बीच में ही तोड़ना नहीं चाहिए। यदि कोई गंभीर बात हो तो ही मता से क्षमा मांग कर ही व्रत तोड़ा जा सकता है।
 
9. अधोपवास अर्थात यदि एक समय भोजन करने का व्रत ले रखा है तो यह भी जानना जरूरी है कि भोजन में क्या खान और क्या नहीं खाना चाहिए। जैसे नवमी के दिन लौकी नहीं खाते हैं।
 
10. सप्तमी, अष्टमी या नवमी के दिन व्रत का पारण कर रहे हैं तो व्रत का उद्यापन जरूर करें और नौ कन्याओं को भोजन करा कर उन्हें दक्षिणा देना चाहिए। तभी व्रत का फल मिलता है।

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

अमरनाथ गुफा के 6 बड़े रहस्य: आखिर कितने हजार साल पुरानी है यह पवित्र यात्रा?

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

मंगल का रोहिणी नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें 5 आसान उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 13 to 19 July 2026: 13 से 19 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

12 July Birthday: आपको 12 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अमरनाथ यात्रा 2026: क्या बर्फ के शिवलिंग के साथ पार्वती और गणेश भी होते हैं प्रकट?

अगला लेख