Hanuman Chalisa
✕

शुभता, सफलता और शत्रुनाश के लिए नवरात्रि में जपें ये खास मंत्र

Updated: सोमवार, 12 मार्च 2018 (17:57 IST)
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र न‍वरात्रि मार्च रविवार, 18 मार्च 2108 को प्रारंभ हो रही है। इस बार 8 दिवसीय नवरात्रि है। अत: अनुष्ठान में ध्यान रखें। सकाम या निष्काम साधना के लिए सबसे उपयुक्त समय है। समस्या निवारण के लिए प्रयोग निम्नांकित हैं-
 
1. सर्वबाधा दूर करने के लिए- श्वेतार्क गणेशजी के सामने लाल वस्त्रासन तथा मूंगे की माला से तथा लाल पुष्प, दुर्वा आदि से 'ॐ गं गणपतये नम:' रोज यथाशक्ति जपें। बाद में उपलब्‍ध सामग्री से हवन कर मूंगे की माला गले में धारण कर लें।
 
2. धन प्राप्ति के लिए- श्री लक्ष्मी यंत्र तथा श्री कुबेर यंत्र स्‍थापित कर पंचोपचार पूजन कर खीर का नैवेद्य लगाकर 1 माला 'ॐ विश्वेश्यराय नम:' तथा 11 माला 'ॐ श्री महालक्ष्म्यै नम:' की कमल गट्टे की माला से जप करें। पश्चात 1-1 माला नित्य करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
 
3. विद्या प्राप्ति के लिए- माता सरस्वती का चित्र तथा स्फटिक माला श्वेत वस्त्रासन 51 माला 'ॐ ऐं सरस्वस्वत्यै नम:' का जप करें।
 
4. वैवाहिक समस्या निवारण के लिए- 'ॐ क्लीं ह्रीं मातंग्ये फट् स्वाहा' दुर्गाजी का चित्र रखकर 21 माला रोज तथा बाद में 1 माला 21 दिन करें।
 
5. वैवाहिक समस्या के लिए- पुरुष निम्न मंत्र का जप करें- 'ॐ क्लीं कामदेवाय विद्महे पुष्ण बाणाय धीमहि तन्नो अनंग: प्रचोदयात्'। 1 माला रोज शिवजी का पूजन करें।
 
6. व्यवसाय वृद्धि के लिए- गौमूत्र, नमक, फिटकरी जल में मिलाकर पोंछा लगाएं तथा गुग्गल की धूप दें।
 
7. दक्षिणावर्ती शंख व एकाक्षी नारियल प्रतिष्ठा करवाकर स्थापित करें। वित्त समृद्धि बढ़ेगी।
 
8. काली हल्दी का टीका लगाकर व्यवहार करें, लाभ बढ़ेगा।
 
9. देवी कवच व अर्गला का नित्य पाठ सभी तरह से रक्षा कर उन्नति करता है।
 
10. हनुमान चालीसा के 108 पाठ नित्य कर आखिर में शुद्ध घी से हवन करें।
 
11. घर में तुलसी के पौधे में नित्य घी का दीपक लगाकर प्रार्थना करें तथा पीपल में जल चढ़ाकर तेल का दीपक लगाएं, सभी समस्याएं दूर होंगी।
 
12. बड़ी बाधा होने पर श्री बगलामुखी, काली, दुर्गा आदि का अनुष्ठान करवाएं। सुबह जल्दी उठें, स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दें।
 
उपरोक्त सभी प्रयोग जीवन की सभी समस्याओं को दूर करते हैं। अत: जो बन सके, वही करें।

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

सभी देखें

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

अगला लेख