ramcharitmanas

नवरात्रि की नवमी पर ये 9 काम भूलकर भी न करें

Updated: मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (15:07 IST)
वर्ष में 4 नवरात्रियां होती हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि सभी गृहस्थों के लिए है। 4 अक्टूबर 2022 मंगलवार के दिन शारदीय नवरात्रि की नवमी है। इस दिन नवरात्रि के नौ दिनों के व्रत का समापन होता है। इस दिन हवन और कन्या पूजन होता है। अत: इस दिन भूलकर भी 9 कार्य नहीं करना चाहिए। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
- इस दिन सभी कन्याओं और निर्धनों को भोजन कराने के बाद ही खुद खाएं या व्रत का पारण करें। इससे पूर्व पारण न करें।
 
- नवमी तिथि के शुक्ल पक्ष में दुर्गा की पूजा शुभ लेकिन शिव पूजन नहीं करते हैं। हालांकि कृष्ण नवमी को शिव पूजन कर सकते हैं।
 
- नवमी का समापन पूजन-अर्चन के पश्चात हवन, कुमारी पूजन, अर्चन, भोजन, ब्राह्मण भोजन करवाकर पूर्ण होता है। 
 
- नवमी के दिन लौकी खाना निषेध है, क्योंकि इस दिन लौकी का सेवन गौ-मांस के समान माना गया है। इस दिन कड़ी, पूरणपौल, खीर, पूरी, साग, भजिये, हलवा, कद्दू या आलू की सब्जी बनाई जा सकती है।
 
- इस तिथि में लौकी के अलावा दूध, केला, और बैंगन का भी त्या कर देना चाहिए। 
 
- यदि व्रत कर रखा है तो इस दिन लहसुन और प्याज से पारण नहीं करना चाहिए। 
 
- यदि व्रत कर रखा है तो इस दिन दाल, चावल और अनाज नहीं खाते हैं।
 
- किसी भी महिला या कन्या का अपमान न करें। 
 
- इस दिन किसी भी प्रकार का तामसिक भोजन नहं खाना चाहिए और साथ ही किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

10 August Birthday: आपको 10 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope: 10 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसे नुकसान

09 August Birthday: आपको 9 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख