dharma sangrah
✕

नौ रात्रि से पूर्ण होता है नवरात्रि पर्व, पढ़ें विशेष जानकारी...

Updated: गुरुवार, 23 मार्च 2017 (13:12 IST)
* नवरात्रि : देवी दुर्गा की आराधना का प्रमुख पर्व... 
 
देवी दुर्गा की आराधना के पर्व चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक 9 दिन के होते हैं, परंतु प्रसिद्धि में चैत्र और आश्विन नवरात्र (नवरात्रि) ही मुख्य माने जाते हैं। इनमें भी देवी भक्त आश्विन नवरात्र अधिक करते हैं। इनको यथाक्रम वासंती और शारदीय नवरात्र कहते हैं। 

नवरात्रि की नौ देवियां और उनके बीज मंत्र, जानिए...

इनका आरंभ चैत्र और आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को होता है अत: यह प्रतिपदा 'सम्मुखी' शुभ होती है। घटस्थापन का समय प्रात:काल है अत: उस दिन चित्रा या वैधृति रात्रि तक रहें (और रात्रि में नवरात्रों का स्थापन या आरंभ होता नहीं) तो या तो वैधृत्यादिक के आद्य 3 अंश त्यागकर चौथे अंश में करें या मध्या के समय (अभिजीत मुहूर्त में) स्थापन करें। स्मरण रहे कि देवी का आवाहन, प्रवेशन, नित्यार्चन और विसर्जन- ये सब प्रात:काल में शुभ होते हैं अत: उचित समय का अनुपयोग न होने दें। 
 
माता कालिका के 5 चमत्कारिक मंदिर (देखें वीडियो)

 
नौ रात्रि से पूर्ण होता नवरात्र : स्त्री हो या पुरुष, सबको नवरात्र करना चाहिए। यदि कारणवश स्वयं न कर सकें तो प्रतिनिधि (पति, पत्नी, ज्येष्ठ पुत्र, सहोदर या ब्राह्मण) द्वारा कराएं। नवरात्र 9 रात्रि पूर्ण होने से पूर्ण होता है इसलिए यदि इतना समय न मिले या सामर्थ्य न हो तो 7, 5, 3 या 1 दिन व्रत करें और व्रत में भी उपवास, अयाचित नक्त या एकभुक्त, जो बन सके यथा सामर्थ्य वही कर लें।

2017 के चैत्र नवरात्र की मुख्य तिथियां... (देखें वीडियो)

 
यदि नवरात्रों में घटस्थापन करने के बाद सूतक हो जाए तो कोई दोष नहीं, परंतु पहले हो जाए तो पूजनादि स्वयं न करें। चैत्र के नवरात्र में शक्ति की उपासना तो प्रसिद्ध है ही़, साथ ही शक्तिधर की उपासना भी की जाती है।

 मां भगवती के 32 अद्भुत और गोपनीय नाम, अवश्य पढ़ें...
 
उदाहरणार्थ एक ओर देवी भागवत, कालिका पुराण, मार्कंडेय पुराण, नवार्ण मंत्र के पुरश्चरण और दुर्गा पाठ की शतसहस्रायुत चंडी आदि होते हैं तो दूसरी ओर श्रीमद्भागवत, अध्यात्म रामायण, वा‍ल्मीकि रामायण, तुलसीकृत रामायण, राममंत्र-पुरश्चरण, 1, 3, 5 या 7 दिन की या 9 दिन की अखंड राम नाम ध्वनि और रामलीला आदि किए जाते हैं। यही कारण है कि ये 'देवी-नवरात्र' और 'राम-नवरात्र' नामों से प्रसिद्ध हैं।
 
Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

हिंदू नववर्ष 2084: 7 अप्रैल 2027 से शुरू होगा 'रौद्र' संवत्सर, जानिए इस साल ग्रहों की कैबिनेट में किसे मिला कौन-सा पद और क्या है पूजन विधि

Chhath Puja Katha 2026: श्मशान घाट पर मृत बालक को जीवित कर छठी मैया ने शुरू की थी यह परंपरा, पढ़ें सबसे प्रामाणिक कथा

Kharna Puja 2026: छठ के दूसरे दिन भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, जानें खरना पूजा विधि और 36 घंटे के व्रत के नियम

देवउठनी एकादशी पर गन्ने का क्यों है इतना महत्व? जानिए सदियों पुरानी परंपरा

सभी देखें

Chhath Puja 2026: 15 नवंबर 2026 को दिया जाएगा डूबते सूर्य को सांध्य अर्घ्य, घाट पर जाने से पहले जान लें क्या करें और क्या नहीं

देवउठनी एकादशी से क्या है तुलसी विवाह का संबंध? जानिए धार्मिक मान्यता

देवउठनी एकादशी पर क्यों जागते हैं भगवान विष्णु? जानिए इस दिन का खास महत्व

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर

13 November Birthday: आपको 13 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख