sundarkand
✕

शारदीय नवरात्रि हवन कब करें, जानिए सबसे अच्छा मुहूर्त कौन सा है

Updated: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (14:09 IST)
नवरात्रि की नवमी तिथि का प्रारंभ 24 अक्टूबर दिन शनिवार को सुबह 06 बजकर 58 मिनट से हो रहा है, जो 25 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक है। 
 
ऐसे में नवमी 25 अक्टूबर को है तथा महानवमी का हवन भी रविवार की सुबह होगा। नवमी के दिन प्रात:काल में हवन के लिए 01 घंटा 13 मिनट का समय है। आपको सुबह 06 बजकर 28 मिनट से प्रात:काल 07 बजकर 41 मिनट के मध्य हवन कर लेना चाहिए।
 
इसके अलावा जो लोग महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी के दिन हवन करते हैं तो दुर्गा अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर को है। इस दिन महानवमी की तिथि लग जा रही है। उस दिन सुबह 06 बजकर 58 मिनट से शाम को 05 बजकर 42 मिनट तक हवन का मुहूर्त है।
 
कन्या पूजन
 
हवन के बाद ही ​कन्या पूजन किया जाता है। ऐसे में दुर्गा अष्टमी या महानवमी के हवन के बाद कन्या पूजन कर लें। इसमें 02 से 10 वर्ष की आयु की 9 कन्याओं और एक छोटे बालक को भोज कराया जाता है। बालक बटुक भैरव का रूप होते हैं।
 
यदि आपके यहां दुर्गा अष्टमी के दिन ही हवन होता है तो आप कन्या पूजन के बाद व्रत का उद्यापन कर सकते हैं और पारण करके व्रत को पूरा कर सकते हैं। अन्यथा महानवमी के दिन हवन के बाद कन्या पूजा करें, उनसे आशीर्वाद लेने के बाद नवरात्रि व्रत का उद्यापन पारण के साथ करें।
ALSO READ: महाष्टमी पर किस समय करें हवन, जानिए सबसे शुभ मुहूर्त

ALSO READ: Navratri Havan : कोरोना काल में कैसे करें नवरात्रि का चंडी हवन
ALSO READ: हवन के चमत्कारी फायदे वैज्ञानिक भी मान गए, पढ़ें यह दिलचस्प जानकारी
ALSO READ: Navaratri 2020 : कोरोना काल में नवरात्रि पर खुद कैसे हवन करें, जानिए हवन सामग्री
ALSO READ: हवन में 'स्वाहा' क्यों बोलते हैं, जानिए रहस्य...

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश: सूर्य-शुक्र युति से 12 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

सूर्य गोचर 2026: तुला राशि में प्रवेश से दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Vijayadashami 2026: दशहरा पर अपराजिता देवी पूजा, शस्त्र पूजा, रावण दहन और वाहन खरीदी के शुभ मुहूर्त व संपूर्ण विधि

Diwali Lakshmi puja 2026: दिवाली कब है, कब करें लक्ष्मी पूजा?

अगला लेख