dharma sangrah
✕

Worship Maa Katyayini : मां कात्यायनी को प्रसन्न करना है ऐसे करें पूजन, पढ़ें मंत्र एवं प्रसाद

Updated: शनिवार, 28 मार्च 2020 (13:27 IST)
Maa katyaini ke Mantra
मां दुर्गा की छठी विभूति हैं मां कात्यायनी। शास्त्रों के मुताबिक जो भक्त दुर्गा मां की छठी विभूति कात्यायनी की आराधना करते हैं मां की कृपा उन पर सदैव बनी रहती है। कात्यायनी माता का व्रत और उनकी पूजा करने से कुंवारी कन्याओं के विवाह में आने वाली बाधा दूर होती है। 
 
मां कात्यायनी की साधना का समय गोधूली काल है। इस समय में धूप, दीप, गुग्गुल से मां की पूजा करने से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं। जो भक्त माता को 5 तरह की मिठाइयों का भोग लगाकर कुंवारी कन्याओं में प्रसाद बांटते हैं माता उनकी आय में आने वाली बाधा को दूर करती हैं और व्यक्ति अपनी मेहनत और योग्यता के अनुसार धन अर्जित करने में सफल होता है। 
 
आइए जानें कैसे करें पूजन- 
 
- गोधूली वेला के समय पीले अथवा लाल वस्त्र धारण करके इनकी पूजा करनी चाहिए। 
 
- इनको पीले फूल और पीला नैवेद्य अर्पित करें। इन्हें शहद अर्पित करना विशेष शुभ होता है। 
 
-  मां को सुगंधित पुष्प अर्पित करने से शीघ्र विवाह के योग बनेंगे साथ ही प्रेम संबंधी बाधाएं भी दूर होंगी। 
 
- इसके बाद मां के समक्ष उनके मंत्रों का जाप करें। 
 
शीघ्र विवाह के लिए कैसे करें मां कात्यायनी की पूजा?
 
- गोधूलि वेला में पीले वस्त्र धारण करें।
 
-  मां के समक्ष दीपक जलाएं और उन्हें पीले फूल अर्पित करें। 
 
- इसके बाद 3 गांठ हल्दी की भी चढ़ाएं। 
 
-  मां कात्यायनी के मंत्रों का जाप करें। 
 
"कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी।
नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः।।"
 
- हल्दी की गांठों को अपने पास सुरक्षित रख लें। 
 
-  मां कात्यायनी को शहद अर्पित करें।
 
- अगर ये शहद चांदी के या मिटटी के पात्र में अर्पित किया जाए तो ज्यादा उत्तम होगा।  
 
- इससे आपका प्रभाव बढ़ेगा और आकर्षण क्षमता में वृद्धि होगी। 
 
जपें यह मंत्र- 
 
माता कात्यायनी का चि‍त्र या यंत्र सामने रखकर रक्तपुष्प से पूजन करें। यदि चित्र में यंत्र उपलब्ध न हो तो देवी माता दुर्गाजी का चित्र रखकर निम्न मंत्र की 51 माला नित्य जपें, मनोवांछित प्राप्ति होगी। साथ ही ऐश्वर्य प्राप्ति होगी।
 
मंत्र - 'ॐ ह्रीं नम:।।'
 
चन्द्रहासोज्जवलकराशाईलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।।
 
मंत्र - ॐ देवी कात्यायन्यै नमः॥
 
देवी का प्रसाद- कात्यायनी की साधना एवं भक्ति करने वालों को मां की प्रसन्नता के लिए शहद युक्त पान अर्पित करना चाहिए। या फिर शहद का अलग से भोग भी लगा सकते हैं। 
 
मां शक्ति के नवदुर्गा स्वरूपों में मां कात्यायनी देवी को छठा रूप माना गया है। मां कात्यायनी देवी के आशीर्वाद से विवाह के योग बनते हैं साथ ही वैवाहिक जीवन में भी खुशियां प्राप्त होती हैं।

ALSO READ: Ram Navami 2020 : राम से भी बड़ा राम का नाम क्यों, जानिए 5 रहस्य

Show comments

सभी देखें

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

Dev uthani ekadasshi 2026: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah Katha: देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की संपूर्ण व्रत कथा, बिना इसके अधूरी है पूजा

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत रखने के ये 10 अद्भुत फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर जरूर जपें मां तुलसी के ये 8 चमत्कारी नाम, दूर होगी हर बाधा

अगला लेख