dharma sangrah
✕

चैत्र नवरात्रि में चाहते हैं मनचाहा वरदान तो ऐसे करें मंत्र सिद्धि

Updated: बुधवार, 14 मार्च 2018 (14:08 IST)
नतेभ्यः सर्वदा भक्त्या चण्डिके दुरितापहे
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि 
 
महाकाली,महालक्ष्मी एवं महासरस्वती की आराधना पूजन जप व् मंत्रों की सिद्धि के लिए नवरात्रि का समय विशेष रहता है। नवरात्रि में माता की आराधना के साथ ही कई देवता-देवी के मंत्रों की सिद्धियां की जाती है एवं स्वयं की रक्षा के लिए भी सिद्धि की जाती है। आइए जानें कैसे करें मंत्र सिद्धि... 
 
लाभ-प्राप्ति का मंत्र
ॐ नमो सिद्धिविनायकाय सर्वकारकत्रै सर्वविघ्न  
प्रशमनाय सर्वराज्य वश्यकारणाय सर्वजन सर्वस्त्री-पुरुषाकर्षणाय श्रीं ॐ स्वाहा 
 
किसी भी कार्य में,व्यापार में लाभ व् भूमि में लाभ के लिए उपरोक्त मंत्र का जाप नवरात्रि में प्रात: काल एक माला करने से सिद्ध हो जाएगा। फिर अपने प्रतिष्ठान में रोज एक माला करें अच्छा लाभ मिलेगा। 
 
ऋद्धि-सिद्धि प्राप्ति का मंत्र
ॐ ह्रीं णमो अरिहंताणं मम ऋषि 
वृद्धि समीहितं कुरु कुरु स्वाहा 
 
शुद्ध होकर स्वच्छ वस्त्र धारण कर नवरात्रि में उपरोक्त मंत्र प्रतिदिन प्रात: व शाम को एक माला करने से सर्वप्रकार की ऋद्धि-सिद्धि प्राप्त होती है | 
 
चक्रेश्वरी देवी का मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं चक्रेश्वरी चक्रवारुणी,
चक्रधारिणी चक्रवेगेन मम उपद्रवं  
हन हन शांति कुरु कुरु स्वाहा | 
 
नवरात्रि में चक्रेश्वरी देवी का ध्यान कर उपरोक्त मंत्र की प्रतिदिन 10 माला करें। नवरात्रि बाद एक माला रोज करें अत्यंत लाभ मिलेगा व् प्रत्येक उपद्रव शांत होंगे।
 
लक्ष्मी-प्राप्ति के लिए मंत्र
ॐ शुक्ला महाशुक्ले निवासे श्री महालक्ष्मी नमो नम: 
नवरात्रि में माँ लक्ष्मी का ध्यान करके प्रतिदिन 10 माला करें व बाद में 1 माला रोज करें घर में लक्ष्मी बनी रहेगी। 
लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

सभी देखें

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

कब है गोवर्धन पूजा? पूजन में क्या-क्या चढ़ाया जाता है? जानें सामग्री और अन्नकूट के व्यंजन की लिस्ट

Diwali 2026: नरक चतुर्दशी पर क्यों मनाई जाती है काली चौदस और मां काली को प्रसन्न करने के 5 अचूक उपाय

4 या 5 नवंबर, कब है रमा एकादशी?

सभी देखें

दीपावली पर कितने दीपक जलाने चाहिए? कहां-कहां जलाते हैं ये दीप? जानिए परंपरा का महत्व

नरक चतुर्दशी पर कितने दीपक जलाए जाते हैं? जानिए इन दीपों से जुड़ी मान्यताएं और महत्व

धनतेरस पर बन रहा है दुर्लभ शुभ योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

धनतेरस पर कितने दीपक जलाने चाहिए? कहां-कहां जलाना होता है शुभ? जानिए क्या है धार्मिक महत्व?

Dhanteras Yam Deepak 2026: धनतेरस पर यम दीपम का सही समय क्या है? जानें क्यों जलाया जाता है यह दीपक

अगला लेख